फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The bus hit the bike rider, one dead

बाइक से डीआईओएस आफिस जा रहे बाबू को बस ने रौंदा, मौत के बाद रोड किया जाम

Thu, 01 Nov 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 01 Nov 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
The bus hit the bike rider, one dead
दुर्घटना के बाद जाम। इऩसेट में बाइक। - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद-फरिहा कोटला मार्ग स्थित ग्राम कुतुकपुर चनौरा के पास प्राइवेट बस के चालक ने बाइक सवार डीआईओएस कार्यालय के लिपिक को रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा साथी घायल हो गया। 
विज्ञापन


हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। आक्रोशित भीड़ ने कोटला रोड जाम कर दिया। मौके पर सीओ सिटी संजय वर्मा, थाना प्रभारी सहित काफी फोर्स पहुंच गया। ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव कब्जे में लेने के साथ जाम खुलवाया। 
विज्ञापन

      
एटा के निधौलीकलां जिठौली रामनगर निवासी थाना दक्षिण मुरलीनगर राजकुमार(40) घर से साथी दिनेश कुमार के साथ बाइक से राजकीय हाईस्कूल नारखी में ड्यूटी देने के लिए जा रहे थे। कुतुकपुर चनौरा के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही प्राइवेट बस के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे राजकुमार बस के पहिये के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि दिनेश घायल हो गया। हादसा होने के बाद बस चालक बस को मौके से भगा ले गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ ने रोड जाम कर दिया। 

जाम लगने की सूचना मिलते ही एसएचओ रामगढ़ केपी सिंह सहित डायल 100 व क्यूआरटी सहित काफी फोर्स पहुंच गया। थाना पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया। महिलाओं के विरोध के चलते शव को नहीं उठाया जा सका।  

डीआईओएस कार्यालय के लिपिक चरन सिंह, नारायन सिंह सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी संजय वर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने जाम लगाए खड़े ग्रामीणों को समझाने के साथ शव कब्जे में ले लिया और जाम खुलवा दिया। 

राजकुमार राजकीय हाईस्कूल नारखी में सहायक लिपिक के पद पर तैनात थे। लेकिन काफी दिनों से डीआईओएस कार्यालय में कामकाज संभाल रहे थे। नगर विधायक मनीष असीजा जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed