{"_id":"6a0e25e17fdf7b8a5b0c2ce6","slug":"the-bus-drivers-arbitrariness-caused-an-hour-long-traffic-jam-on-the-highway-agra-news-c-25-1-agr1034-1064103-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बस चालकों की मनमानी से हाईवे पर एक घंटे तक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बस चालकों की मनमानी से हाईवे पर एक घंटे तक जाम
विज्ञापन
आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे बसों के रुकने से सर्विस रोड पर लगा जाम।
आगरा। हाईवे पर पुलिस की कई कवायद के बाद भी रोडवेज बसों के अवैध स्टॉपेज पर रोक नहीं लग पाई। इससे अक्सर जाम लगता है। सबसे ज्यादा दिक्कत रामबाग और अबुल उलाह कट पर है। मंगलवार को पुलिस ने अभियान चलाकर तीन बसों को सीज किया था। इसके बाद भी बुधवार को समाधान नहीं निकला, यहां एक घंटे तक जाम लगा रहा।
रामबाग चौराहे पर हाथरस की तरफ जाने वाली और फ्लाईओवर पर फिरोजाबाद की तरफ जाने वाली बसों के ठहराव से यातायात बाधित होता है। चालक-परिचालक बसों को बीच सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। इसके बाद सवारियों को उतारते और बैठाते हैं। मंगलवार को यातायात निरीक्षक ने तीन बसें सीज की थीं मगर बुधवार को कार्रवाई का असर नहीं दिखा। रामबाग की तरह अबुल उलाह कट पर भी बसों को बीच सड़क पर रोकने से बुधवार को दोपहर में करीब 1 घंटे तक जाम लगा रहा। गर्मी में बेहाल लोगों को परेशानी हुई। इस जगह पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहते हैं, इसके बावजूद अवैध बस स्टैंड पर रुक नहीं लग पा रही है।
बस चालकों का कब्जा
आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे रोजाना बसों को खड़ा करने से जाम लग रहा है। सर्विस रोड से आने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक बस स्टैंड से निकलते ही फ्लाईओवर के नीचे बसों को रोक देते हैं। सवारियां बैठाने के चक्कर में बीच सड़क पर ही बस को खड़ा कर देते हैं। दूसरी तरफ रास्ता नहीं मिलने की वजह से वाहन फंस जाते हैं। आरोप है कि इस ओर पुलिस का भी कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
रावली पर तीन घंटे तक लोग हुए परेशान
रावली पर पिलर बनाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मेट्रो की ओर से टूटी सड़क बनाने का काम भी पूरा हो गया हो गया है। इसके बावजूद जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। बुधवार दोपहर को 12 बजे से जाम लगना शुरू हो गया था। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिलाधिकारी आवास तक वाहन फंस गए। पुलिसकर्मी वाहनों को निकाल रहे थे लेकिन उससे राहत नहीं मिल सकी। कलेक्ट्रेट को पार करने में 15 से 20 मिनट का समय लग रहा था। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर 3 बजे तक यही हाल रहा।