फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The bridge at the source of the Ganges in Patiali collapsed due to flood water

Agra News: बाढ़ के पानी से पटियाली में गंगा के सोते का पुल ढहा

Sun, 20 Aug 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 20 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
The bridge at the source of the Ganges in Patiali collapsed due to flood water
कासगंज। जिले में पिछले कई दिनों से बनी बाढ़ की आपदा ने रविवार को विकराल रूप ले लिया। पटियाली इलाके में ग्रामीण इलाके का सनौड़ी-राजेपुर कुर्रा 50 मीटर लंबा पुल जो गंगा के सोते पर बना हुआ था, वह पानी का दबाव बढ़ने के कारण ढह गया। इस पुल के ढहने से दर्जनभर गांव का संपर्क कट गया। इसके अलावा पटियाली इलाके की एक पुलिया व सड़क मार्ग बाढ़ के पानी से कट गए। पुल हादसे के दौरान लोग हादसे का शिकार होने से बच गए। बाढ़ का प्रकोप जिले में 70 से अधिक गांव तक बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले में हाईफ्लड बाढ़ का प्रकोप कई दिनों से बना हुआ है। पानी के दबाव के कारण कई कच्चे बांध भी कट चुके हैं। गंगा में विकराल हो रही स्थिति से ग्रामीण परेशान हैं। किसानों की फसलें जलमग्न हैं। फसलें खराब होने से किसान परेशान हैं। कई गांवों तक सड़कें कट जाने से कई मार्गों का आपस में संपर्क कट गया है। सोरोंजी, सहावर और पटियाली क्षेत्र के 70 से अधिक गांव में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। वहीं, कई गांव की आबादी तक बाढ़ के पानी की दस्तक है। रविवार को नरौरा बैराज से पानी का डिस्चार्ज कम होने से जिले में 1-2 दिन में राहत होने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर का कहना है कि जिले में लगातार बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जहां ग्रामीण मार्ग का छोटा पुल ढहा है। वहां स्टीमर लगाकर आवागमन शुरू करा दिया है। राजस्व अधिकारी व कर्मी स्थिति पर नजर बनाए हैं। शीघ्र ही हालात सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed