{"_id":"61e70552edc1206bba62cf3c","slug":"the-bonfire-does-not-burn-during-the-day-even-in-the-cold-winter-mainpuri-news-agr521675329","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की सर्दी में ठिठुर रहे लोग दिन के समय ठंठे रहते हैं अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की सर्दी में ठिठुर रहे लोग दिन के समय ठंठे रहते हैं अलाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिन हो या फिर रात सर्दी में लोग ठिठुर रहे हैं। बावजूद इसके नगर पालिका दिन में अलावा नहीं जलवा रही है। रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोग सर्दी से बेहाल हैं। प्रशासन की ओर से नगर निकायों को सुबह-शाम अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए हैं।
एक सप्ताह से जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कोहरा और बदल छाए रहने से दिन में धूप नहीं निकल रही है। शीतलहर चलने से गलनभरी सर्दी लोगों को बेहाल कर रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य स्थानों पर दिन के समय अलाव न जलने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार को शहर में सार्वजनिक स्थानों के साथ ही प्रमुख तिराहों और चौराहों पर अलाव ठंडे पड़े होने के कारण लोगों को ठिठुरते हुए देखा गया।
----
दुकानों की अंगीठी का सहारा ले रहे यात्री
सार्वजनिक स्थानों पर अलाव न जलने के कारण यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को लोगों को जब अलाव नहीं मिले तो उन्हें सर्दी दूर करने के लिए चाय की दुकानों पर लगी अंगीठी का सहारा लेते देखा गया।
विज्ञापन
----
स्थान-रोडवेज बस स्टैंड
मंगलवार को दिनभर शीतलहर चलती रही। कोहरा और बादल के चलते धूप नहीं निकली। दिन में शहर के बस स्टैंड पर नगर पालिका की ओर से अलाव नहीं जलवाया गया था। बस स्टैंड पर मौजूद यात्री ठिठुर रहे थे। कुछ यात्री पास ही स्थित चाय की दुकानों पर अंगीठी के सहारे हाथ ताप रहे थे। कुछ लोग एक होटल पर रखे तंदूर के सहारे आग ताप रहे थे।
------
सिटी पोस्ट ऑफिस तिराहा
सिटी पोस्ट ऑफिस तिराहा शहर का प्रमुख तिराहा है। यहां नगर पालिका ने अलाव जलाने की व्यवस्था की है, लेकिन दिन के समय अलाव नहीं जलता है। ऐसे में बाजार आने वालों को सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं हथठेल, रिक्शा चालक अन्य जरूरतमंद लोगों को आग का सहारा नहीं मिल पा रहा है।
-----
शहर में करीब 42 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। सुबह-शाम अलाव के लिए लकड़ी भी पहुंचाई जा रही है। प्रशासनिक आदेशों का पालन किया जा रहा है।
लालचंद भारती, ईओ