फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body was chopped with brother's ax and buried in a pit dug for a hand pump.

Agra News: भाई की कुल्हाड़ी से काट कर शव हैंडपंप के लिए खोदे गड्ढे में दबाया

Thu, 29 Aug 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 29 Aug 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
The body was chopped with brother's ax and buried in a pit dug for a hand pump.
कुरावली। गांव सलेमपुर में एक नशे के आदी युवक अपने सगे भाई की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर में हैंडपंप के लिए खोदे गए गड्ढे में डालने के बाद मिट्टी से बंद कर दिया। बृहस्पतिवार को नशे की हालत में आरोपी ने खुद ही भाई की हत्या का राज सभी के सामने खोल दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव गड्ढे से बाहर निकाला। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी रामस्वरूप का बड़ा बेटा पूरन गांव के बाहर सरकारी काॅलोनी में रह रहा है। अन्य दो भाई राजमिस्त्री नेकसू उर्फ हरस्वरूप और सत्यभान गांव में ही पुराने जर्जर हो चुके मकान में निवास कर रहे थे। रविवार को नेकसू की पत्नी मुनक्का देवी रात के समय पांच बच्चों को साथ लेकर जेठ पूरन के मकान पर चली गई। रात में शराब के नशे की हालत में नेकसू और सत्यभान के बीच झगड़ा हो गया। दोनों में गाली गलौज होने लगी। नशे की हालत में सत्यभान आग बबूला हो गया और घर में रखी कुल्हाड़ी निकाल कर ले गया। कुल्हाड़ी से सगे भाई नेकसू के सीने और बाजू पर कई वार किए। जिसके चलते मौत हो गई और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। हत्या करने के बाद सत्यभान ने शव को ठिकाने लगाने के लिए भाई की लाश को घर के आंगन में हैंडपंप के लिए खोदे गए गड्ढे में डाल कर मिट्टी से बंद कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह नेकसू की पत्नी मुनक्का देवी बच्चों के साथ घर पहुंची तो सत्यभान ने बताया कि नेकसू कहीं बाहर चला गया है। इसके बाद मुनक्का देवी और पूरन खोजबीन करने में जुट गए। बृहस्पतिवार की सुबह गांजा के नशे में आरोपी सत्यभान ने भाई पूरन की हत्या की बात सभी के सामने कह दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हैंडपंप के गड्ढे से नेकसू का शव बाहर निकाला। आरोपी ने सत्यभान ने पूछताछ में भाई की हत्या करने का अपराध स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed