फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of the youth who jumped into the Yamuna river from the bridge was not found even on the second day.

Agra News: दूसरे दिन भी नही मिला पुल से यमुना नदी में कूदे युवक का शव

Thu, 20 Nov 2025 02:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The body of the youth who jumped into the Yamuna river from the bridge was not found even on the second day.
शंकरपुर घाट स्थित पुल से कूदे युवक के बारे में परिजन से जानकारी करते शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्
फतेहाबाद (आगरा)। शंकरपुर घाट स्थित यमुना नदी पुल से मंगलवार को छलांग लगाने वाले 32 वर्षीय युवक का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका है। बुधवार सुबह से ही एसडीआरफ व पीएसी के गोताखोरों की टीमों का सर्च ऑपरेशन अभियान जारी रहा लेकिन लेकिन देर शाम तक युवक का सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन




बताते चलें कि फिरोजाबाद थाना रसूलपुर क्षेत्र के गांव बरकतपुर निवासी हरीशंकर(32) पुत्र मान सिंह के द्वारा अपनी पत्नी से रुपये मांगे गए थे। पत्नी के द्वारा रुपये देने से इनकार कर दिया था, जिससे नाराज होकर युवक ने दोपहर दो बजे शंकरपुर घाट से यमुना में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन




दोनों ही टीमों द्वारा यमुना नदी में तीन तीन किलोमीटर तक स्टीमर से यमुना नदी में खोज की गई लेकिन शाम पांच बजे समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नही चल पाया था। सुबह ही शिकोहाबाद विधायक डॉ मुकेश वर्मा भी मौके पर पहुंचे। परिजनों द्वारा विधायक से कहा कि 24 घंटे से अधिक समय हो गया लेकिन अभी तक कोई पता नही चल पाया है।तभी विधायक के द्वारा एसडीएम फिरोजाबाद से फोन पर बात की और कहा कि दो टीम कम है। यमुना नदी का फांट बड़ा है। इसलिए दो और टीमें लगाई जाए। स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन


आए दिन लोग पुल से कूदकर कर अपनी जान दे रहे है। पुल पर जाली लगाई जानी चाहिए। वहीं विधायक द्वारा कहा कि जिलाधिकारी से इस विषय में बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed