फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of the tempo driver who had gone to his in-laws' house was found hanging on a tree.

Agra News: ससुराल गए टेंपो चालक का शव पेड़ पर लटका मिला

Wed, 05 Jun 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Jun 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
The body of the tempo driver who had gone to his in-laws' house was found hanging on a tree.
कुरावली। सुजरई मोहल्ला निवासी टेंपो चालक का शव मंगलवार की सुबह पेड़ पर लटका मिला। टेंपो चालक सोमवार की शाम पत्नी को लेकर आने की बात कह कर घर से निकला था। मौत की खबर मिलने पर परिवार में चीख पुकार मच गई। पिता ने हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। वहीं मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने टेंपो चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

टेंपो चालक शिव शंकर (27) कुरावली थाना क्षेत्र के सुजरई मोहल्ले का निवासी था। उसकी शादी करीब सात वर्ष पूर्व फर्रुखाबाद जिले के जुजैया गांव निवासी राधा के साथ हुई थी। करीब 15 दिन पहले उसकी सास पत्नी राधा को ले जाने के लिए आई थी। इसके बाद शिव शंकर पत्नी और दो बच्चों को मायके छोड़ आया था।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को शिव शंकर पत्नी और बच्चों को घर लाने की बात कहकर ससुराल गया। लेकिन मंगलवार की सुबह उसका शव नगला जमुनिया गांव के पास शीशम के पेड़ से लटका मिला। इस घटना की जानकारी होने पर परिवार के सदस्य रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची, मौका मुआयना कर पुलिस ने जानकारी जुटाई। साथ ही शव को पेड़ से उतरवाया। मृतक के पिता वीरपाल ससुरालीजन पर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त किए। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र चौहान का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण का पता लग सकेगा। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed