फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of a young man was found in his girlfriend's house

Agra News: प्रेमिका के घर में मिली युवक की लाश

Sat, 13 Sep 2025 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 13 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in his girlfriend's house
फोटो 26 कासगंज मृतक लोकेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : Samvad
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर माफी में शुक्रवार की दोपहर युवक की लाश प्रेमिका के घर में मिली। सूचना पर सीओ सदर मय पुलिस बल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिजन से घटना के बारे में जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। युवक के परिजन ने युवती और उसके घर वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।गांव रहमतपुर माफी निवासी लोकेंद्र (24) पुत्र रमेश बीएससी का छात्र था। वह शादी-विवाह में स्टेज सजाने का काम करता था। उसका गांव की ही एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे लोकेंद्र को उसकी प्रेमिका ने मिलने के लिए अपने घर बुलाया। लोकेंद्र के भाई कुंवर प्रकाश का कहना है कि दोपहर करीब 12 बजे उसकी प्रेमिका ने फोन करके जानकारी दी कि लोकेंद्र ने उसके घर में फंदा लगा तक खुदकुशी कर ली है। जानकारी पाकर तत्काल युवक के परिजन के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी होने पर सीओ सदर आंचल चौहान ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। युवक के परिजन और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। युवक की मां केला देवी और बहन सरिता का आरोप है कि प्रेमिका और उसके घरवालों ने मिलकर लोकेंद्र की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के परिजन सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे तो प्रेमिका उसके शव के पास बैठी थी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने विवाद की स्थिति बनती देख उसे मौके से हटाया। उसके घर में प्रेमिका के अलावा उसका भाई और मां रहते हैं। पिता का कोरोना काल में निधन हो चुका है। बताया जा रहा है कि भाई और मां के घर से कहीं जाने पर प्रेमिका ने युवक को अपने घर बुला लिया। इसके बाद उसकी लाश मिलने से पूरे गांव में खलबली मच गई। घटना के बाद प्रेमिका का परिवार घर पर ताला लगाकर भाग निकला। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव फंदे से उतारा जा चुका था। शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed