फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of a farmer was found in the canal, his family blocked the road for three hours

Agra News: नहर में मिला किसान का शव, परिजन ने तीन घंटे लगाया जाम

Mon, 28 Jul 2025 09:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
The body of a farmer was found in the canal, his family blocked the road for three hours
सहावर/गंजडुंडवारा। सहावर के गांव नौपती गांव से दो दिन पूर्व लापता किसान का शव सोमवार को गांव गणेशपुर के पास नहर से सोमवार की सुबह किसान का शव उतराता मिला। परिजन ने दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शाम को एटा रोड स्थित खतौली पुल पर करीब तीन घंटे जाम लगाया। बाद में सीओ सहावर ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर परिजनों ने रास्ता खाली किया।
विज्ञापन

गांव नौपती निवासी राजवीर (35) खेती किसानी करते थे। वह दो दिन से लापता थे। सोमवार सुबह उनका शव गंजडुंडवारा के गांव गणेशपुर के पास नहर में उतराता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर राजवीर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राजवीर के दो दोस्तों पर हत्या के आरोप लगाया। पत्नी रंजना देवी का आरोप है कि शनिवार दोपहर एक बजे गांव में रहने वाला दोस्त कुलदीप घर पर आया और राजवीर को अपने साथ ले गया। जब देर शाम तक पति घर नहीं लौटे तो उन्होंने तलाश शुरू की। इस दौरान ग्रामीणों से उन्हें पता चला कि राजवीर को कुलदीप और नीरज के साथ शाम करीब 6 बजे तक खेत पर देखा गया। इस पर रंजना पति को तलाशते हुए कुलदीप के घर पहुंची तो कुलदीप ने राजवीर के नीरज के साथ होने की बात कह दी। उन्होंने जब नीरज से राजवीर के बारे में पूछा तो उसने कुलदीप के साथ होने की बात कही। अनहोनी की आशंका होने पर रंजना ने रविवार को सहावर कोतवाली में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई। दोस्तों कुलदीप व नीरज के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। रंजना का आरोप है कि कुलदीप और नीरज ने ही उसके पति की हत्या की है।
विज्ञापन



आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया जाम
सहावर। परिजनों ने सोमवार शाम एटा रोड स्थित खतौली पुल पर जाम लगा दिया। परिजन आरोपियों को तत्काल मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े थे। जाम की सूचना पर भारी फोर्स मौके पर पहुंच गया, लेकिन परिजन जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। करीब तीन घंटे तक सड़क को जाम रखा। बाद में सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन शांत हुए और रास्ता खाली कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
युवक का नहर में शव मिला है। परिजनों ने मुकदमे और मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम किया था। उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद उन्होंने जाम खोल दिया।
-शाहिदा नसरीन, सीओ सहावर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed