फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body found in a minor turned out to be that of a missing female advocate.

Agra News: माइनर में मिला शव लापता महिला अधिवक्ता का निकला

Thu, 05 Sep 2024 06:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 05 Sep 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
The body found in a minor turned out to be that of a missing female advocate.
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोरहा नहर के रेखपुर माइनर में देर शाम एक महिला की निर्वस्त्र लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसपी, एएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम गृह पर शव की शिनाख्त लापता महिला अधिवक्ता के रूप में उनके पति ने की। इस दौरान वहां काफी संख्या में अधिवक्ता भी मौजूद रहे। बुधवार की देर शाम किसी ग्रामीण ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि गोरहा नहर के रेखपुर माइनर एक निर्वस्त्र शव है। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंच गई। कहीं यह शव मंगलवार को लापता हुई महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर का न हो, इस आशंका को देखते हुए पुलिस ने आला अधिकारियों को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही एसपी एस अपर्णा रजत कौशिक, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती, सीओ सिटी विजय कुमार राणा, सीओ सहावर शाहिदा नसरीन सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहीं महिला का शव मिलने की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में अधिवक्ता भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बमुश्किल महिला के शव को बाहर निकाला गया। यहां से शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया गया। जानकारी मिलने पर महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर के पति बृजतेंद्र तोमर भी पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। चूंकि शव का चेहरा क्षतिग्रस्त था तो उन्होंने लाश की शिनाख्त हाथ पर कट का निशान और हाथ में पहने कड़े के आधार पर मोहिनी तोमर के रूप में की। उन्होंने स्वीकार किया कि यह शव उनकी पत्नी मोहिनी तोमर का ही है। यह कहते हुए वहां फफक पड़े। वर्जन
विज्ञापन

माइनर में फंसा महिला का शव अधिवक्ता मोहिनी तोमर का है। उनके पति ने शव की शिनाख्त की है। महिला अधिवक्ता मंगलवार की दोपहर से लापता थीं। इनकी गुमशुदगी भी कोतवाली में दर्ज की गई थी। मामले की जांच करने के लिए टीमाें का गठन कर दिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। - राजेश कुमार भारती, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed