फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Bishop of the Church of North India has been accused of embezzling funds and religious conversions. An FIR has been filed at Hariparvat police station on court orders. Police are investigating.

Agra News: चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के बिशप पर संस्था के धन गबन और धर्मांतरण के आरोप, न्यायालय के आदेश पर थाना हरीपर्वत में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही जांच

Thu, 16 Apr 2026 02:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The Bishop of the Church of North India has been accused of embezzling funds and religious conversions. An FIR has been filed at Hariparvat police station on court orders. Police are investigating.
आगरा। चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) के आगरा डायसिस के बिशप विजय कुमार नायक समेत अन्य पर संस्था के धन का गबन कर निजी लाभ लेने और धन को धर्मांतरण के लिए इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र निवासी सामाजिक कार्यकर्ता जोगेंद्र सिंह उर्फ जुगेंद्र सिंह के प्रार्थनापत्र पर न्यायालय के आदेश पर थाना हरीपर्वत में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जोगेंद्र सिंह ने बताया कि विजय कुमार नायक मूल रूप से ओडिशा के जिला कंधामाल के दारिंगबाड़ी क्षेत्र के निवासी हैं। वर्तमान में आगरा डायसिस के बिशप हैं। आरोप है कि उन्होंने फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर आगरा डायसिस के खातों से धन का गबन किया। संस्था के धन को अवैध रूप से अपने पैतृक स्थान दारिंगबाड़ी ट्रांसफर कर निजी लाभ के लिए उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

वादी ने बताया कि विजय पहले ओडिशा के फूलवनी डायसिस में बिशप रह चुके हैं। वह चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के मॉडरेटर भी रहे हैं। उन्हें आगरा डायसिस की आर्थिक स्थिति, यहां संचालित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों और उनकी आय के बारे में जानकारी मिली। साजिश के तहत अपना स्थानांतरण आगरा करा लिया। यहां के संस्थानों के फंड में अनियमितताएं शुरू कर दीं। आगरा डायसिस के खातों से धन निकालकर ओडिशा के दारिंगबाड़ी में सेंट पीटर्स इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल का निर्माण कराया जा रहा है। संस्था के फंड को अपने रिश्तेदारों व अन्य लोगों के खातों में ट्रांसफर किया गया। उस धन का उपयोग कथित रूप से गरीब और आदिवासी परिवारों के धर्मांतरण में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपियों ने धन उगाही और गबन के लिए एक संगठित गिरोह बना रखा है। जोगेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत थाना हरीपर्वत पुलिस और पुलिस आयुक्त से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उन्होंने 24 मार्च 2026 को न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed