{"_id":"64ba69cf6150e785e70e0f96","slug":"the-bike-was-stolen-within-a-few-hours-of-bringing-the-bike-from-the-showroom-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-1455-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शोरूम से बाइक लाने के कुछ ही घंटे में हो गई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शोरूम से बाइक लाने के कुछ ही घंटे में हो गई चोरी
Fri, 21 Jul 2023 04:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 21 Jul 2023 04:49 PM IST
विज्ञापन
शोरूम से बाइक लाने के कुछ ही घंटे में हो गई चोरी
अहलादपुर निवासी पीडि़त ने करहल थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। शोरूम से पत्नी के नाम बाइक लेकर आया गांव अहलादपुर निवासी युवक खुशी-खुशी पूजन करने मंदिर गया। इसके कुछ ही देर बाद ही बाइक चोरी हो गई। काफी तलाश के बाद जब कोई पता नहीं लगा तो पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
थाना क्षेत्र के गांव अहलादपुर निवासी महेंद्र प्रताप 18 जुलाई को सैफई के एक शोरूम से बाइक खरीदी थी। बाइक को पत्नी के नाम रजिस्टर्ड कराया था। बाइक लेकर खुशी-खुशी अपने गांव आए और फिर अपने देव स्थान पर जाकर पूजन किया। इसके बाद बाईपास रोड के पास अपने दोस्त नीलेश से मिलने के लिए उसके घर गया। जब दोस्त के घर से वापस लौटा तो देखा कि उसकी बाइक चोरी हो गई थी। महेंद्र ने आसपास कई लोगों से पूछताछ की। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परेशान होकर युवक ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।