फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The bike collided with the tractor standing on the road, father-son died

सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत

Thu, 12 May 2022 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
The bike collided with the tractor standing on the road, father-son died
गंजडुंडवारा। सहावर रोड पर खरपरा के निकट बृहस्पतिवार सुबह चार बजे एक बाइक सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में यशपाल (55) व उनके पुत्र अनुरोध (24) की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गुड्डो देवी (48) गंभीर रूप से घायल हो गई। चिकित्सकों ने उनको अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एटा के राजा का रामपुर निवासी यशपाल अपनी पत्नी गुड्डो देवी, पुत्र अनुरोध के साथ बाइक से गुरुग्राम से गंजडुंडवारा जा रहे थे। इसी बीच खरपरा के निकट सुबह लगभग 4 बजे उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी अनूप भारतीय ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

भतीजी की शादी में जा रहे थे
गंजडुंडवारा। यशपाल गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करते थे। वह अपनी भतीजी शिवानी पुत्री अजीत सिंह की बृहस्पतिवार को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए गुरुग्राम से बाइक पर गंजडुंडवारा जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। बाइक उनका बेटा चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकेला बेटा था अनिरुद्ध
गंजडुंडवारा। अनिरुद्ध अपने परिवार का अकेला बेटा था। उसकी बहन अन्नू की दो साल पहले शादी हो चुकी है। हादसे में घायल गुड्डो देवी को उनके पति व पुत्र की मौत की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed