फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The bidding for the acting principal of Agra College begins.

Agra News: आगरा कॉलेज में कार्यवाहक प्राचार्य के लिए दावेदारी शुरू

Sat, 25 Jul 2026 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The bidding for the acting principal of Agra College begins.
आगरा। आगरा कॉलेज में प्राचार्य की कुर्सी का विवाद समाप्त नहीं हो रहा है। पूर्व प्राचार्य डॉ.अनुराग शुक्ला की याचिका के आधार पर वर्तमान प्राचार्य की नियुक्ति संबंधी सभी आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इस मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होनी है। इसी के साथ कार्यवाहक प्राचार्य के लिए वरिष्ठ शिक्षक दावेदारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

बिना प्राचार्य के कॉलेज में शैक्षिक गतिविधि प्रभावित हो सकती है। इस समय कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के साथ नए सत्र की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में प्राचार्य पद खाली होने से कई मामले अटक सकते हैं। इस स्थिति में कार्यवाहक प्राचार्य की तैनाती की जा सकती है।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्राचार्य पद के लिए गणित विभाग के अध्यक्ष आरके श्रीवास्तव ने कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष व मंडलायुक्त को मांगपत्र सौंपा है। उनका कहना है कि 18 दिसंबर, 2024 को उन्हें प्रबंध समिति ने कार्यवाहक प्राचार्य बनाया था। इस पद पर 21 मार्च, 2025 तक कार्य किया था। उन्होंने कॉलेज में सबसे वरिष्ठ शिक्षक होने का दावा किया है। कॉलेज में पिछले कई साल से प्राचार्य पद को लेकर लड़ाई चल रही है। डॉ. मनोज कुमार रावत का मामला भी कोर्ट में गया था। अब कार्यवाहक प्राचार्य की तैनाती समिति के निर्णय पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed