फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The beginning of the ten signs Mahaparva with the best forgiveness religion from today

उत्तम क्षमा धर्म के साथ दस लक्षण पर्व का शुभारंभ आज से

Fri, 10 Sep 2021 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
The beginning of the ten signs Mahaparva with the best forgiveness religion from today
आगरा। दिगंबर जैन समाज के दस लक्षण महापर्व (पर्यूषण पर्व) का शुभारंभ शुक्रवार को उत्तम क्षमा धर्म के साथ होगा। यह उत्तम ब्रह्मचर्य के साथ अनंत चतुर्दशी को संपन्न होगा। इसके लिए 77 दिगंबर जैन मंदिरों में भव्य सजावट की गई है। रोजाना मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

आचार्य विद्या सागर महाराज के शिष्यों मुनि प्रणम्य सागर, मुनि चंद्र सागर, मुनि वीर सागर, मुनि विशाल सागर और मुनि धवल सागर महाराज का सानिध्य अनुयायियों को मिलेगा। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि मुनियों के सानिध्य में श्रावक संस्कार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 500 बच्चे, युवा और बड़े लोग भौतिक रूप से शामिल होंगे। वहीं, वर्चुअल माध्यम से करीब 10 हजार लोग जड़ेंगे। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, हरीपर्वत में आचार्य मेरुभूषण महाराज, मुनि प्रणम्य सागर, मुनि चंद्रसागर के सानिध्य में पहली बार अर्हंम धार्मिक संस्कार शिविर आयोजित होगा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, कमला नगर में पंडित सौरभ शास्त्री दस धर्मों का महत्व बताएंगे।
विज्ञापन

आचार्य आदित्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, गंगेगौरी बाग अनुयायी प्रभु की पूजा-अर्चना करेंगे। मुनि वीर सागर, मुनि विशाल सागर और मुनि धवल सागर महाराज के सानिध्य में निर्मल सदन, छीपीटोला में कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
आगरा। छीपीटोला में मुनि वीर सागर, मुनि विशाल सागर और मुनि धवल सागर महाराज के सानिध्य में बृहस्पतिवार शाम को श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से निर्मल सदन तक जिन प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु जिन प्रतिमाओं को सिर पर धारणकर चल रहे थे। निर्मल सदन में समोशरण में जिन प्रतिमाओं को विराजमान किया गया। कार्यक्रम में दिलीप जैन, मुरारीलाल जैन, अक्षय जैन, प्रदीप जैन, प्रवेश जैन, अमित जैन, सुभाष जैन, दयाचंद जैन, सत्येंद्र जैन, राजीव जैन, आशू जैन, डब्बू जैन आदि शामिल रहे। मीडिया प्रभारी दिलीप जैन ने बताया कि शुक्रवार से निर्मल सदन में श्रावक संस्कार शिविर शुरू होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed