{"_id":"6aee113835c535c0e10d09f8","slug":"the-bateshwar-fair-the-very-place-from-which-even-akbars-army-used-to-procure-its-horses-has-now-been-set-up-agra-news-c-421-1-ad11001-20955-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अकबर की सेना भी जहां से खरीदती थी घोड़े, सज गया वह बटेश्वर मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अकबर की सेना भी जहां से खरीदती थी घोड़े, सज गया वह बटेश्वर मेला
विज्ञापन
बटेश्वर मेला. से घोड़ा ख़रीद कर वाहन मे चढ़ाटव व्यापारी मेला. मे. सजा घोड़ा खच्चर बाजार
बटेश्वर। उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थस्थल एवं पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर में लगने वाला ऐतिहासिक पशु एवं लोक मेला शुभारंभ से पहले ही गुलजार हो गया है। प्रथम चरण के लिए पशु मेला परिसर उम्दा नस्ल के ऊंट और घोड़ों से सज चुका है। घोड़ों, ऊंटों और गधों के बाजार अपने शबाब पर पहुंच गए हैं। झूला, खेल और कंबल विक्रेता भी डेरा डाल चुके हैं।
जिला पंचायत आगरा की मेजबानी में दो चरणों (10 दिन पशु मेला व 10 दिन लोक मेला) में आयोजित होने वाले इस मेले का शुभारंभ 11 नवंबर को भव्य दीपोत्सव के साथ होना है। सभी तीर्थों का भांजा कहे जाने वाले बटेश्वर धाम में कार्तिक मास में लगने वाले इस मेले का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु यमुना नदी में डुबकी लगाकर 101 शिव मंदिरों की शृंखला में जलाभिषेक करते हैं। एकादशी, पूर्णिमा और द्वितीया पर नागा साधु शाही स्नान करते हैं।
मुगल और ब्रिटिश हुकूमत से नाता
इस प्राचीन मेले का इतिहास मुगलों और अंग्रेजों की हुकूमत से भी जुड़ा हुआ है। वर्ष 1646 में भदावर नरेश बदन सिंह ने यमुना का बहाव मोड़ने के लिए अर्द्धचंद्राकार बांध बनवाकर मेले का आगाज किया था। मुगलकाल में बादशाह अकबर अपनी सेना के लिए दरोगा-ए-अस्तबल को भेजकर बटेश्वर मेले से घोड़ों और ऊंटों की खरीद-फरोख्त करवाते थे। उस दौर में मध्य एशिया, इराक, ईरान, तुर्किस्तान और काबुल तक से व्यापारी यहां आते थे। मुगलों के बाद ब्रिटिश हुकूमत ने भी अपनी घुड़सवार सेना के लिए बटेश्वर मेले से अच्छी नस्ल के घोड़े खरीदे थे।
विज्ञापन
मुगलकाल में बादशाह अकबर अस्तबल के अधिकारी भेजकर बटेश्वर मेले से घोड़ों और ऊंटों की खरीद-फरोख्त करवाते थे। इसका उल्लेख प्रसिद्ध लेखक अबुल फजल के ऐतिहासिक ग्रंथ ‘आइन-ए-अकबरी’ में भी है। - प्रो. बीडी शुक्ला, विभागाध्यक्ष इतिहास एवं संस्कृति विभाग, डॉ. आंबेडकर विवि आगरा