फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The bail of 78 candidates in the district was forfeited.

Agra News: जिले में 78 प्रत्याशियों की जमानत हो गई जब्त

Mon, 15 May 2023 01:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 15 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
The bail of 78 candidates in the district was forfeited.
कासगंज। निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को जमानत बचाने के भी लाले पड़ गए। 101 प्रत्याशियों में से 78 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। ये प्रत्याशी आयोग के निर्धारित 20 प्रतिशत मानक के वोट प्राप्त नहीं कर पाए। विजेता उप विजेता के अलावा तीसरे स्थान पर आने वाले 3 प्रत्याशियों की ही जमानत बची। नगर पालिका कासगंज में 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। यहां से विजेता भाजपा प्रत्याशी मीना माहेश्वरी, उप विजेता सपा समर्थित पूर्व चेयरमैन शशिलता चौहान, एवं तीसरे स्थान पर रहने वाली निवर्तमान चेयरमैन रजनी साहू की ही जमानत बची। जबकि बसपा की रूही नाज, कांग्रेस की सोनवती के साथ छह निर्दलीय प्रत्याशी जमानत नहीं बचा सके।
विज्ञापन

नगर पालिका सोरोंजी में विजेता भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर दयाल महेरे, निर्दलीय पूर्व चेयरमैन अर्चना देवी की ही जमानत बची। सपा के महेंद्र, आप के मुकेश कुमार, बसपा के सुनील कुुमार के साथ छह निर्दल सहित 9 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन

नगर पालिका गंजडुंडवारा में विजेता सपा के हाजी मुन्नब्बर, उपविजेता भाजपा के संजीव गुप्ता की ही जमानत बची। बसपा के मु. स्वालेह, आप के शाहिद हुसैन, छह निर्दलीय सहित आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत मोहनपुर में विजेेेता निर्दलीय पुनीत कुमार व निर्दलीय नरायनी देवी की ही जमानत बची। शेष तीन निर्दलीय अपनी जमानत जब्त हुई। नगर पंचायत बिलराम में विजेता भाजपा प्रत्यााशी सुनीता, उप विजेता सपा की कुसुमा की ही जमानत बची। बसपा की किरन, कांग्रेस की निवर्तमान चेयरमैन ज्योती, आप की रामश्री, रालोद की सपना, असपा की सोनी एवं 5 निर्दलीय सहित 10 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
नगर पंचायत सहावर में विजेता निर्दलीय नाशी खान, भाजपा की पिंकी ही अपनी जमानत बचा सकीं। कांग्रेस की सीमा बेगम, सपा समर्थित निवर्तमान चेयरमैन जाहिदा सुल्तान, एवं छह निर्दलीयों सहित आठ प्रत्याशियों ने अपनी जमातन नहीं बचा सकें। नगर पंचायत अमांपुर में विजेता सपा समर्थित निवर्तमान चेयरमैन चांद अली उपविजेता भाजपा प्रत्याशी सुलोचना गुप्ता, निर्दलीय वीरेंद्र शाक्य ही जमानत बचा सके। कांग्रेस के ओमकार, बसपा के मुशीर खां, आप के शशिकांत एवं चार निर्दलीय सहित सात प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

नगर पंचायत पटियाली में विजेता भाजपा की कंचन, उपविजेता सपा की शबनम की ही जमानत बची। कांग्रेस की ऊषा देवी, बसपा की बेबी, आम की विटौला देवी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की निर्मलेश व पांच निर्दलीय सहित 9 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। नगर पंचायत सिढ़पुरा विजेता भाजपा की बागी निर्दलीय निवर्तमान चेयरमैन कंचना गुप्ता, उप विजेता भाजपा की कामिनी गुप्ता एवं तीसरे स्थान पर रहने वाले सपा के निजाम खान की ही जमानत बची। आप के संजीव एवं 6 निर्दलीय सहित 7 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। नगर पंचायत भरगैन में विजेता निर्दलीय चमन खां, उप विजेता निर्दलीय रिहाना वानो की ही जमानत बची। सपा के पूर्व चेयरमैन अब्दुला खां, कांग्रेस के अजहर अली एवं स्ह निर्दलीय सहित 9 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed