फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   the back of the MLA's car collided On the Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेस-वे पर विधायक की गाड़ी में पीछे से टक्कर, बाल-बाल बचे

Tue, 30 Oct 2018 06:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 30 Oct 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
the back of the MLA's car collided On the Yamuna Expressway
bjp mla - फोटो : amar ujala

आगरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा टल गया। कानपुर के विधायक की गाड़ी को पीछे वाली गाड़ी ने टक्कर मार दी। इसमें विधायक बाल-बाल बच गए। पीछे वाली गाड़ी सवार को मामूली चोटें आईं हैं। विधायक दूसरी गाड़ी से कानपुर के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन


कानपुर के भोगनीपुर विधानसभा के विधायक विनोद कटियार फार्च्यूनर कार नंबर यूपी-16-बीयू-5500 में सवार होकर नोएडा से कानपुर आ रहे थे। वे दोपहर लगभग 3.30 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर खंदौली टोल प्लाजा पहुंचे थे, तभी पीछे से इनोवा सवार ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


विधायक बाल-बाल बच गए। उनकी गाड़ी पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि इनोवा सवार आकाश दीक्षित को चोट आईं। आकाश गाजियाबाद के नेहरू मार्ग के रहने वाले हैं। वह तीन लोगों के साथ मैनपुरी जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद टोल कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी सूचना पर आ गई। विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। विधायक विनोद कटियार दूसरी गाड़ी से कानपुर के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed