फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The atmosphere of the city changed once with the demolition of the structure.

Agra News: ढाचा ढहाने के साथ एक बारगी बदल गया था शहर को माहौल

Fri, 19 Jan 2024 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere of the city changed once with the demolition of the structure.
कासगंज। 22 जनवरी को आयोध्या में रामलला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर इन दिनों जहां जिले का माहौल राम मय हो चुका है। लोग इस दिन दिवाली मनाने की तैयारियां कर रहे हैं। साथ ही हर तरफ खुशी का माहौल है। वहीं 6 दिसंबर 1992 को विवादित बाबरी ढांचा गिरने के बाद जिले की फिजा एक दम से बदल गई थी। दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगें थे, देखते ही देखते बाजार बंद हो गए थे। सड़कों पर पुलिस ही पुलिस नजर आ रही थी। पुलिस ने धड़पकड़ शुरू कर दी थी। काफी संख्या में गिरफ्तारियां की गई थी।
विज्ञापन

गली शेरनाथ मंदिर के निकट रहने वाले संजीव गांधी बताते हैं कि जैसे ही बाबरी ढांचा गिरने की खबर आई तो कही खुशी कही गम की स्थिति हो गई थी। पुलिस प्रशासन अलर्ट होकर सड़कों पर नजर आने लगा। माहौल खराब देख दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर जल्दी गिरा दिए थे। कुल मिलाकर अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात हो गए थे। पुलिस ने सात दिसंबर से गिरफ्तारी भी शुरू कर दी। मुझे भी पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर मैनपुरी जेल भेज दिया। 28 दिन जेल में बिताए। पुलिस ने कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा। अब जबकि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है तो मन में काफी खुशी हो रही है।
विज्ञापन

गली बोहरान निवासी राजीव वार्ष्णेय बताते हैं कि 6 दिसंबर के दिन बाजार में चहल पहल थी। लेकिन लोगों की नजर अयोध्या में होने वाली कार सेवा पर टीकी थी। टीवी, रेडियो के माध्यम से लोग पल-पल की जानकारी ले रहे थे, लेकिन जैसे ही बाबरी ढांचा गिरने की सूचना मिली, माहौल एक दम से बदल गया। बाजार जल्द बंद हो गए। लोग रात को छतों पर जागकर बिताने लगे। पुलिस भी सख्ती बरत रही थी। राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से मन में काफी खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed