{"_id":"60b7b5c38ebc3e7ffa1cdd83","slug":"the-angry-lover-attacked-the-girlfriend-with-a-blade-after-the-marriage-was-fixed-kasganj-news-agr494251161","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की शादी तय होने से क्षुब्ध प्रेमी ने प्रेमिका पर ब्लेड से किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका की शादी तय होने से क्षुब्ध प्रेमी ने प्रेमिका पर ब्लेड से किया वार
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका की शादी तय होने से क्षुब्ध गांव के ही प्रेमी ने प्रेमिका के गले पर ब्लेड से प्रहार कर दिया। दोस्त की मदद से अपने गले पर भी ब्लेड से प्रहार करा लिया। प्रेमी प्रेमिका को लहूलुहान हालात में जिला चिकित्सालय लाया गया जहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में यह वाकया सुबह के समय हुआ। प्रेमी ने प्रेमिका को खेत पर मिलने के बहाने बुलाया। प्रेमिका के खेत पर पहुंचने पर प्रेमी ने उसके गले पर ब्लेड से प्रहार कर दिया। जिससे प्रेमिका लहूलुहान हो गई। प्रेमी युवक के साथ उसका दोस्त भी था। प्रेमी ने दोस्त की सहायता से अपने गले पर ब्लेड से प्रहार करा लिया।
जिससे वह भी लहूलुहान हो गया। दोनों के गले पर तीव्र प्रहार हुआ, इससे काफी खून बह गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें अमांपुर के चिकित्सालय ले गए। जहां से जिला चिकित्सालय और फिर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने प्रेमी के दोस्त अमित को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।