फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Ambedkar procession blocked the state highway from Jarar to Bah. 60 tableaux were displayed, aarti was performed at various places along with flower showers. More than 20,000 people from 214 villages participated.

Agra News: आंबेडकर शोभायात्रा से जरार से बाह तक थम गया स्टेट हाईवे, निकलीं 60 झांकियां, पुष्प वर्षा के साथ जगह-जगह उतारी गई आरती, शामिल हुए 214 गांवों के 20 हजार से ज्यादा लोग

Tue, 14 Apr 2026 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The Ambedkar procession blocked the state highway from Jarar to Bah. 60 tableaux were displayed, aarti was performed at various places along with flower showers. More than 20,000 people from 214 villages participated.
न्याय और समरसता के प्रतीक डॉ. आंबेडकर हम सबके प्रेरणास्रोत- पक्षालिका सिंह
बाह। संविधानशिल्पी डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को जरार से बाह तक शोभायात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें शामिल डॉ. आंबेडकर, भगवान बुद्ध समेत कई महापुरुषों की 60 झांकियों की जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के बीच आरती उतारी गई। शोभायात्रा में उमड़े जनसैलाब की बजह से आगरा-इटावा स्टेट हाईवे दोनों कस्बों के बीच 2 किमी के दायरे में 4 घंटे से ज्यादा समय तक थमा रहा। कार्यक्रम में 214 गांव के 20 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। संविधानशिल्पी के संदेश और उनके प्रेरक प्रसंग से जुड़े गीतों पर युवा पीढ़ी जमकर झूमीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवेन्द्र सौरकिया रहे। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद, जोधाराम, रामबाबू, रामप्रकाश, राजकपूर, राजेन्द्र सिंह, अजय सहगल, भारत सिंह, हरेन्द्र सिंह, अशोक कुमार, राकेश बाबू, प्रमोद, प्रेमबाबू, गौरव हिमकर, रामसागर, रामसेवक, राजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

जरार में केक काटकर मनाई संविधानशिल्पी की जयंती
जरार में संविधानशिल्पी डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती मनाने के लिए प्रदेश एवं जिले के सपाई जुटे। संविधानशिल्पी का केक काटकर कहा कि बीआर आंबेडकर ने शिक्षा, समानता एवं न्याय के लिए संघर्ष किया। उनके जीवन से जुड़े जीवटता भरे प्रसंग आज भी प्रेरित करते हैं। मुख्य अतिथि देवेन्द्र सिंह सौरकिया, विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव लल्ला गुर्जर, जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, रामसहाय यादव, जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे, राजेश यादव, पवन प्रजापति, जिला महासचिव संतोष पाल, विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर खैर, आदिलवेग मिर्जा, आलोक यादव, महेश वर्मा, शिवराम राजपूत, नंदकिशोर, महेश गुप्ता, वीरपाल, राजेन्द्र सिंह, ब्रजेश प्रधान, योगेश प्रधान, सोनेलाल कश्यप, इंद्रपाल, श्याम सिंह, धर्मेन्द्र वर्मा, अमर चन्द वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर हम सबके प्रेरणास्रोत: पक्षालिका सिंह
जयंती पर मंगलवार को बाह के आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रमों में संविधानशिल्पी को नमन किया गया। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने बाबा साहेब को सामाजिक न्याय और समरसता का अमर प्रतीक बताया और कहा कि शोषितों और वंचितों के उत्थान को समर्पित उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह राठौड, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष श्याम शर्मा, पूर्व चेयरमैन सुनील बाबू, रामवरन कुशवाह, विनोद सिंह प्रधान, उपेन्द्र भदौरिया, सपन जैन, किशोरीलाल चक, ब्रह्मचारी चक, संजीव शर्मा, जितेन्द्र पिप्पल आदि रहे। बाह के आंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बसपा के बाह विधानसभा प्रभारी विद्याराम बंसल, रनवीर गौतम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. जयप्रकाश, अधिवक्ता आनंद बिहारी, यूसुफ पठान, अजय सहगल, रामसेवक गौतम, भीमसेन आदि ने संविधानशिल्पी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस के गुड्डू बिधौलिया, कमलेश मिश्रा के नेतृत्व में संविधानशिल्पी को नमन किया गया। जैतपुर, नरहोली, जोधपुरा, टाेड़ीपुरा, पार्वतीपुरा, भाऊपुरा आदि इलाकों में भी संविधानशिल्पी को नमन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed