फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The already running vocational courses will also be made as per the standard.

कॉलेजों में पहले से चल रहे वोकेशनल कोर्स भी मानकों पर परखे जाएंगे

Sat, 13 Nov 2021 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
The already running vocational courses will also be made as per the standard.
आगरा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों के चार सेमेस्टर में वोकेशनल कोर्स (रोजगारपरक) पढ़ाए जाने हैं। इसकी नियमावली तैयार करने के लिए समिति बनाई गई है। इसकी पहली बैठक में तय किया गया है कि जिन कॉलेजों में पहले से वोकेशनल कोर्स पढ़ाए जा रहे हैं। उनको भी मानक के अनुरूप ही बनाया जाएगा। प्रत्येक सेमेस्टर में वोकेशनल कोर्स तीन क्रेडिट का होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से बनाई गई चार सदस्यीय समिति को सात कॉलेजों में पहले से संचालित वोकेशनल कोर्सेज की सूची भी दी गई थी। किसी कोर्स में पाठ्य सामग्री कम तो किसी में अधिक है। इनको समान रूप से और क्रेडिट के अनुरूप बनाया जाएगा। समिति के सदस्य विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि कॉलेजों में पढ़ाए जा रहे वोकेशनल कोर्स के अलावा कुछ और कोर्स का विकल्प कॉलेजों को पढ़ाने के लिए दिया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों के पास अपनी रुचि के अनुरूप वोकेशनल कोर्स को चुनने का विकल्प होगा। अगले हफ्ते में समिति की बैठक होगी। इसमें कोर्स तय कर दिए जाएंगे। समिति में गणित विभाग के प्रो. संजय चौधरी, सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह और सहायक कुलसचिव, आवासीय इकाई शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed