{"_id":"5f62ac20f71a6b6c6717fd72","slug":"the-air-quality-of-agra-is-worst-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में ताजनगरी की हवा सबसे खराब, एक्यूआई 229, धूल कणों की मात्रा छह गुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में ताजनगरी की हवा सबसे खराब, एक्यूआई 229, धूल कणों की मात्रा छह गुना
Thu, 17 Sep 2020 10:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
आगरा का प्रदूषण: महताब बाग व्यू प्वाइंट से ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
तेज धूप और बारिश न होने के कारण शहर में धूलकणों की मात्रा में जबरदस्त इजाफा हुआ है। दिन पर दिन बढ़ रहे प्रदूषण के बीच बुधवार को आगरा देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में आगरा प्रदूषण के मामले में पहले नंबर पर रहा।
विज्ञापन
आगरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 229 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। धूलकणों की मात्रा सामान्य से 6 गुनी पाई गई, जबकि कार्बन मोनोक्साइड की मात्रा सामान्य से 32 गुना रही।
विज्ञापन
सितंबर के महीने में बारिश ना होने के कारण पूरा पखवाड़ा आगरा देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों की सूची में बना रहा, लेकिन इस सप्ताह टॉप-3 और अब अव्वल हो गया है। शहर भर में लगातार चल रही खोदाई और धूलकणों की मात्रा बढ़ने के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
शहर एक्यूआई
आगरा 229
फरीदाबाद 228
मुरादाबाद 212
भिवाड़ी 177
मेरठ 176