फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The administration stopped the construction work on the intervention of ADM.

Agra News: एडीएम के हस्तक्षेप पर प्रशासन ने रुकवाया निर्माण कार्य

Sun, 07 Jun 2026 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The administration stopped the construction work on the intervention of ADM.
अमर उजाला इम्पैक्ट: बाह में मुंसिफ कोर्ट की प्रस्तावित जमीन पर अवैध कब्जे की ​शिकायत की प्रका​श
बाह। मुंसिफ कोर्ट के लिए 2 जून को एडीजे ने बाह बिजली घर की जिस जमीन को देखा था, उस पर रातों रात अवैध निर्माण का मामला शनिवार को यूथ बार ने एडीएम नागरिक आपूर्ति अजय नरायन सिंह के सामने उठाया था। उनके हस्तक्षेप पर नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। भू अभिलेखों की पड़ताल हो रही है।
विज्ञापन

बाह तहसील के 214 गांवों के लोगों को घर के नजदीक न्याय सुलभ कराने के लिए मुंसिफ कोर्ट की स्थापना के लिए 2 जून को एडीजे ने मुंसिफ कोर्ट के लिए खाली पड़े महिला अस्पताल, बिक्रमपुर और बिजली घर की जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया था। शनिवार को यूथ बार के अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में वकीलों ने सरकारी जमीन पर कब्जा किए जाने का मामला उठा कर कहा था कि जिस जमीन को जजों ने मुंसिफ कोर्ट के लिए देखा था, उस पर रातों रात अवैध निर्माण हो रहा है। उन्होंने अवैध निर्माण को रोके जाने, जांच एवं कार्यवाही की मांग की थी। लेखपाल की भूमिका पर सवाल उठाया था। अमर उजाला ने रविवार के अंक में मुंसिफ कोर्ट की प्रस्तावित भूमि पर अवैध कब्जा शीर्षक से प्रकाशित खबर के जरिए शासन प्रशासन का ध्यान खींचा था। नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष ने बताया कि एडीएम नागरिक आपूर्ति अजय नरायन सिंह के निर्देश पर निर्माण कार्य रुकवा दिया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed