फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The accused, who were drunk, created a ruckus on the thirteenth day

Agra News: तेरहवीं में शराब के नशे में धुत आरोपियों ने किया हंगामा

Wed, 17 Sep 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The accused, who were drunk, created a ruckus on the thirteenth day
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव टीकराहार में 13 सितंबर को तेरहवीं भोज के दौरान नशे में धुत आरोपियों ने जमकर हंगामा किया। रोकने पर आरोपियों ने आयोजक व परिवार के युवक को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव टीकराहार निवासी शिशुपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार में मृत्यु हो गई थी। 13 सितंबर को उन्होंने तेरहवीं का आयोजन किया था। गांव के लोग भोज में शामिल हुए थे। भोज के दौरान गांव निवासी लिकन्न, वीरभान, अरविंद और कौशलेंद्र नशे में धुत होकर खाना खाने बैठ गए। यह लोग हंगामा करने लगे। जब उन्हें गालियां देने से रोका तो उग्र हो गए। उन्हें व परिवार के मंजेश को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हंगामे के चलते आयोजन स्थल पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से उन्हें आरोपियों से बचाया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के साथ ही केस दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed