{"_id":"658c1009532c34647c0fad1a","slug":"the-accused-took-away-the-married-woman-living-in-her-maternal-home-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-9761-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मायके में रह रही विवाहिता को ले गए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मायके में रह रही विवाहिता को ले गए आरोपी
विज्ञापन
मायके में रह रही विवाहिता को ले गए आरोपी
मां की तहरीर पर घिरोर थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
घिरोर। शादी के बाद मायके में रह रही एक अनुसूचित जाति की महिला को नामजद लोग अपने साथ ले गए। महिला के गायब होने के बाद मां ने काफी तलाश की लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी एक साल पूर्व जनपद फिरोजाबाद निवासी एक युवक के साथ की है। विवाहित पुत्री इस समय मायके में उसके पास थी। 21 दिसंबर को पड़ोस में किराए पर रह रहा अतुल निवासी शिकोहाबाद एक युवक अनुज की मदद से पुत्री को अपने साथ लेकर चला गया। काफी समय तक जब पुत्री घर नहीं आई तो उन्हें चिंता हुई। गांव में तलाश किया। लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। काफी खोजबीन करने के बाद भी पुत्री और उसे ले जाने वालों के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी। इसके बाद मंगलवार को उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।