{"_id":"6650be744e41c37ad20097df","slug":"the-accused-entered-the-house-with-weapons-and-beat-up-the-family-members-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-117909-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर में असलहा लेकर घुसे आरोपियों ने परिजन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर में असलहा लेकर घुसे आरोपियों ने परिजन को पीटा
Fri, 24 May 2024 09:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 24 May 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला बाबा में बृहस्पतिवार की रात रसूखदार लाठी-डंडा और असलहा लेकर एक घर में घुस गए। मौजूद महिला व परिजन को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़िता ने तहरीर देकर शिकायत दर्ज किए जाने की मांग की है।
गांव नगला बाबा निवासी कलमोती जाटव ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को वह घर पर थीं। तभी गांव के रहने वाले रसूखदार अपने करीब 20 अन्य लोगों के साथ हाथों में लाठी डंडा और असलहा लेकर घर में घुस आए। आते ही आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। घर में मौजूद पुत्र चंद्रशेखर, पुत्री मोहिनी और भारती की भी पिटाई की।
लोगों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। जबतक पुलिस मौके पर आई तब तक आरोपी वहां से जा चुके थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रसूखदार उनके पुत्र की हत्या करना चाहते हैं। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।