फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The 16th T20 cricket tournament kicked off simultaneously at six venues.

Agra News: छह मैदानों पर एक साथ शुरू हुआ 16वां टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

Fri, 19 Dec 2025 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
The 16th T20 cricket tournament kicked off simultaneously at six venues.
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया
आगरा। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, आगरा शाखा की ओर से टी-20 सीआईआरसी क्रिकेट टूर्नामेंट का 16वां संस्करण बृहस्पतिवार को शहर के 6 मैदानों पर शुरू हुआ। उद्घाटन मैच में सेंट जोंस मैदान पर बरेली की टीम ने 19.2 ओवर में 144 रन बनाए। आगरा की टीम ने 17.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए और 7 विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में देवभूमि चार्टर्ड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। झांसी स्ट्रीकर ने मात्र 14.5 ओवर में 146 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया। तीसरे मैच में गाजियाबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 170 बनाए। जवाब में उतरी रायपुर की टीम 9 विकेट पर मात्र 166 रन ही बना सकी। चौथे मैच में जयपुर की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। सीकर की टीम 16.5 ओवर में 73 रन ही बना सकी। जयपुर ने 90 रनों से मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन


ड्रीम क्रिकेट अकादमी के मैदान पर पहले मैच में पटना की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। हल्द्वानी लॉयंस 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना सकी। पटना ने 9 रन से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में अलवर टाइगर की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। लखनऊ की टीम ने 18 ओवर में 176 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सूरजभान रावत मैदान पर पहले मैच में 20 ओवर में रॉयल चैलेंजर्स किशनगढ़ ने 6 विकेट पर 192 रन बनाए। रायगढ़ की टीम 17.5 ओवरों में 156 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में नोएडा ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 221 रन बनाए। भोपाल की टीम ने 19.3 ओवर में 6 विकेट पर 222 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया।
अवंती बाई लोधी स्टेडियम पर मैच में जमशेदपुर की टीम ने 17.1 ओवर में 75 रन बनाए। रांची की टीम ने महज 8.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लिया।


जेबी क्रिकेट मैदान पर गोरखपुर की टीम ने 18.2 ओवर में 101 रन बनाए। कोटा चंबल की टीम ने 12 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए और 9 विकेट से मैच जीत लिया।
कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम पर पहले मैच में कानपुर की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन बनाए। प्रयागराज की टीम 16 ओवर में 103 रन ही बना सकी। कानपुर 98 रनों से मैच जीता। मेरठ ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 153 रन बनाए। सीए इकॉन्स की टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 156 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया।

ये बने मैन ऑफ द मैच
पहले दिन के मैन ऑफ द मैच कौशल रावत, सिद्धार्थ गंभीर, सिद्धांत अग्रवाल, अनिषेक मिश्रा, निखिल मंडलोई, कृष्णेंद्र कोचर, धीरज नागर, हर्षित जैन, अभय प्रताप सिंह, अमित तोषनीवाल, दीपराज और शुभांग बने। इस अवसर पर अध्यक्ष सीए गौरव सिंघल, सीए अंकित मित्तल, सौरभ नारायण सक्सेना, करन पंजवानी, आयुष गोयल, सचिन बुबना, साक्षी जैन, विपुल बंसल, अभिषेक अग्रवाल, कृष्णा मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed