{"_id":"5bb07044867a557f5f41a610","slug":"thailand-won-asian-school-football-championship-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड ने उठाई एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप की चमचमाती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाईलैंड ने उठाई एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप की चमचमाती ट्रॉफी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/मथुरा
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
चैंपियनशिप ट्रॉफी के साथ थाईलैंड की फुटबॉल टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में 46वीं एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार काम कर रही है। कई ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे आने वाले समय में विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बड़ी संख्या में देखने को मिलेंगे।
बेसिक शिक्षा के प्रमुख सचिव डॉ. प्रभात कुमार, एसजीएफआई के अध्यक्ष और ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार, भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। थाईलैंड की टीम को चैंपियनशिप की चमचमाती ट्राफी दी गई। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सनातन धर्म इंटर कॉलेज की छात्राओं के घूमर नृत्य को देख दर्शक अभिभूत हो गए। विदेशी खिलाड़ियों को यह नृत्य काफी पसंद आया। समारोह में भारतीय फुटबॉल टीम के अलावा नेपाल, श्रीलंका, चीन, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, भूटान की टीमें में शामिल हुईं।
विज्ञापन
अतिथियों का स्वागत एसजीएफआई के महासचिव डॉ. राजेश मिश्रा, शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन वाईके गुप्ता, चैंपियनशिप के आयोजन सचिव बिल्लू चौहान, महंत योगेश पुरी, प्रो. वीके शर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. संजीव उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में सुरेश चंद्र शर्मा, डॉ. अनिल वशिष्ठ, रीनेश मित्तल, डॉ. एससी पांडेय, डॉ. एसके सिंह आदि मौजूद रहे।