{"_id":"63665cea9a811b05a1328305","slug":"textile-trader-beaten-up-for-asking-for-loan-amount","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah Crime: उधारी की रकम मांगना कपड़ा व्यापारी को पड़ा महंगा, दबंगों ने दुकान में घुसकर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah Crime: उधारी की रकम मांगना कपड़ा व्यापारी को पड़ा महंगा, दबंगों ने दुकान में घुसकर की पिटाई
Sat, 05 Nov 2022 06:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 05 Nov 2022 06:24 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि दोनों एक ही गांव के ही हैं, उधारी की रकम को लेकर मारपीट की गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
beat demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना जलेसर के मोहल्ला महावीरगंज में एक व्यापारी दुकान पर बैठा था, तभी बाइकों पर सवार होकर आए दबंगों ने व्यापारी पर हमला कर दिया। पड़ोस के व्यापारियों ने दबंगों को ललकारा तो मौके पर ही बाइक छोड़कर भाग गए। व्यापारी ने चार लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है।
ये भी पढ़ें - Agra: बीएएमएस की कॉपी बदलने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, विश्वविद्यालय में करता था कंप्यूटर कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां का है मामला
व्यापारी दीपक की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि मोहल्ला महावीरगंज में जेडी संस कलेक्शन के नाम से कपड़े की दुकान है। यहां पर शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे बैठा था तभी गांव दौलतपुर मुश्की निवासी रनवीर सिंह पुत्र विजयपाल और पवन कुमार के साथ दो बाइकों पर सवार होकर आए। आते ही आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने जमकर मारपीट की। हमला होता देख आसपास के व्यापारी आ गए तो आरोपी मौके पर ही बाइक छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: बीएएमएस की कॉपी बदलने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, विश्वविद्यालय में करता था कंप्यूटर कार्य
विज्ञापन