फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Textile market is bustling on Akshaya Tritiya, business worth two crores expected

Agra News: अक्षय तृतीया पर कपड़ा बाजार गुलजार, दो करोड़ के कारोबार की उम्मीद

Mon, 28 Apr 2025 10:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 28 Apr 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Textile market is bustling on Akshaya Tritiya, business worth two crores expected
शहर में एक दुकान से साड़ी की खरीदारी करती महिलाएं।
मैनपुरी। अक्षय तृतीया पर शादी समारोह की धूम के चलते शहर का कपड़ा बाजार भी गुलजार हो रहा है। कपड़ा बाजार दो करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। महिलाओं को बनारस और कांचीपुरम की साड़िया पसंद आ रही हैं तो पुरुषों को रेशम और मखमल की शेरवानी पसंद आ रही है।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया इस बार 30 अप्रैल को है। अक्षय तृतीया पर शादी समारोह के लिए शुभ मुहूर्त है। इसे देखते हुए शहर का कपड़ा बाजार भी गुलजार होने लगा है। सोमवार को शहर के प्रमुख सीताराम मार्केट, बजाजा बाजार, यादव मार्केट आदि में कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ दिखाई दी। सबसे अधिक भीड़ साड़ी की दुकानों पर नजर आई। शादी समारोह के साथ ही अन्य धार्मिक कार्यक्रम में जाने वाली महिलाएं बनारस और कांचीपुरम की कड़ाईदार हल्की साड़ियां अधिक पसंद कर रही थीं। शहर के बाजारों में दो हजार से लेकर 10 हजार तक की साड़ी उपलब्ध है।
विज्ञापन


वहीं पुरुष भी खरीदारी में महिलाओं से पीछे नहीं है। पुरुषों शादी समारोह के लिए शेरवानी के साथ कुर्ता और पाजामा पसंद कर रहे हैं। इसके लिए भी एक विशेष कपड़े की पसंद की जा रही है। रेशम और मखमल के कपड़ों को अधिक पसंद कर रहे हैं। शहर के बाजारों में तीन हजार से लेकर 15 हजार कीमत तक की शेरवानी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिको और फॉल के लिए एडवांस बुकिंग
कपड़ा व्यापारी के यहां महिलाएं साड़ी खरीदने से पहले साड़ियों की पिको और फॉल के लिए भी बुकिंग करा रही हैं। महिलाएं साड़ी की दुकान पर पहुंचने से पहले इस बात की गारंटी लेती हैं कि उन्हें अगले दिन साड़ी में पिको और फॉल लगवाकर दे दी जाएगी। इसके लिए व्यवसायियों ने अपने यहां पिको और फॉल वाले टेलरों को ठेका दे रखा है।


टेलरों के यहां भी दिख रही भीड़
एक तरफ जहां कपड़ा बाजार में खरीदारों की भीड़ दिखाई दे रही है। वहीं टेलरों के यहां भी भीड़ नजर आ रही है। पुरुष से अधिक भीड़ लेडीज टेलरों के यहां नजर आ रही है। यादव मार्केंट में अमित टेलर ने बताया कि उसके यहां आठ दिन पहले से पिको और फॉल के लिए बुकिंग है। वहीं मुगल टेलर ने बताया कि उनके यहां पांच दिन पहले से कपड़ों की बुकिंग है इसके लिए उन्हें कर्मचारी बढ़ाने पड़े हैं।

इस बार अक्षय तृतीया पर दो करोड़ से अधिक का व्यवसाय होने की उम्मीद है। पिछले कुछ दिनों से बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ पहुंच रही है।
दीपक अरोरा, व्यवसायी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed