{"_id":"683e81d69a7bb4c5b70c6cea","slug":"tethered-drone-for-security-of-taj-mahal-surveillance-through-100-cameras-also-2025-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ताजमहल की सुरक्षा के लिए टीथर्ड ड्रोन, 100 कैमरों से भी निगरानी; हर गतिविधि पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ताजमहल की सुरक्षा के लिए टीथर्ड ड्रोन, 100 कैमरों से भी निगरानी; हर गतिविधि पर रहेगी नजर
Tue, 03 Jun 2025 10:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 Jun 2025 10:32 AM IST
सार
ताजमहल के रेड और यलो जोन की सुरक्षा और भी पुख्ता होगी। पुलिस-सीआईएसएफ अधिकारियों के साथ बैठक में मंथन हुआ।
विज्ञापन
ताजमहल पर बढ़ाई गई सुरक्षा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ताजमहल की सुरक्षा में एंटी ड्रोन सिस्टम इंस्टाल किया गया है। टीथर्ड ड्रोन भी उपलब्ध कराया गया है। इसकी मदद से रेड जोन के साथ ही यलो और ग्रीन जोन में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। इसके लिए दो बार ट्रायल भी हो चुका है। जल्द 100 और कैमरे भी लगाने की योजना है।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि सोमवार को एएसआई और सीआईएसएफ के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इसमें सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए खाका खींचा गया। हाल ही में एंटी ड्रोन सिस्टम मिल गया है। इसकी मदद से ताज के 500 मीटर के दायरे में उड़ने वाले ड्रोन को गिरा दिया जाएगा। इसके ऑपरेटर की भी पहचान की जा सकेगी। इसके साथ ही टीथर्ड ड्रोन भी मिल गया है।
ये भी पढ़ें - UP: ओकेंद्र राणा को गिरफ्तार करने में क्यों डर रही पुलिस, दो बार दी खुली चुनौती...सपा सांसद पर किया था हमला
ये भी पढ़ें - UP: ओकेंद्र राणा को गिरफ्तार करने में क्यों डर रही पुलिस, दो बार दी खुली चुनौती...सपा सांसद पर किया था हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह एक विशेष ड्रोन है जो एक बार में 12 से 14 घंटे तक उड़ सकता है। इसको एक रस्सी से बांधकर निर्धारित ऊंचाई तक उड़ाया जा सकता है। इसमें हाई रिज्याल्यूशन कैमरे लगे हैं। इनकी मदद से दिन और रात में संदिग्धों पर नजर रखी जा सकेगी। इसके वीडियो और सर्विलांस से पुलिस को काफी मदद मिलेगी। टीथर्ड ड्रोन के दो बार ट्रायल किए जा चुके हैं। इसे जल्द ही परिसर में लगा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें - UP: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा बना रही ये बड़ी रणनीति, इसलिए भंग कर दीं जिला-महानगर समेत सभी इकाइयां
ये भी पढ़ें - UP: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा बना रही ये बड़ी रणनीति, इसलिए भंग कर दीं जिला-महानगर समेत सभी इकाइयां
इसके अलावा रेड और यलो जोन में सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। रेड जोन में 55 कैमरे लगे हैं। इनकी संख्या बढ़ाकर 150 तक की जा रही है, जिससे ताजमहल के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा सके। यलो जोन में भी पुलिसकर्मियों संख्या बढ़ेगी। इसके लिए पत्राचार किया जा रहा है।