फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Testimony in Madan Chauhan murder case will be held on June 25

Agra News: मदन चौहान हत्याकांड में 25 जून को होगी गवाही

Sun, 23 Jun 2024 10:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Jun 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Testimony in Madan Chauhan murder case will be held on June 25
मैनपुरी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान हत्याकांड में 25 जून को विवेचक राजेश कुमार मीणा की गवाही होगी। भाजपा नेता की हत्या पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाड़े के शूटरों ने की थी। एक शूटर को ग्रामीणों तथा पुलिस ने घेरकर मार गिराया था। यह मुकदमा स्पेशल जज डकैती के न्यायालय में चल रहा है।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान की एक जनवरी 2017 को करहल रोड स्थित उनके पेट्रोल पंप पर हत्या कर दी गई थी। विरोध करने पर सेल्समैन जयकुमार निवासी रतवा थाना दन्नाहार की भी हत्या की गई थी। भाड़े के शूटरों द्वारा की गई हत्या की रिपोर्ट उनके पुत्र शिवम चौहान ने नवनीत नेहरा निवासी मोदीनगर, गौरव गोस्वामी निवासी मुजफ्फरनगर, रिंकू निवासी मेरठ, हनी तोमर निवासी शामली के खिलाफ दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


हत्या करके मौके से भागे शूटरों में से ग्रामीणों तथा पुलिस ने घेराबंदी करके एक शूटर नवनीत नेहरा को मार गिराया था। यह मुकदमा स्पेशल जज डकैती के न्यायालय में चल रहा है। मुकदमे की सुनवाई को आरोपियों द्वारा लगातार किसी न किसी कारण से लंबित कराने के चलते पीड़ित पक्ष की याचिका पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने मुकदमे की नियमित सुनवाई करके शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। अब 25 जून को विवेचक राजेश कुमार मीणा की गवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

हाई प्रोफाइल है मामला

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान प्रदेश के पूर्व डीजीपी रहे डीएस चौहान के पारिवारिक भाई थे। मैनपुरी के ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या की साजिश रची थी। शामली के रहने वाले अनीस को हत्या की सुपारी दी। अनीस ने ही भाड़े के शूटरों को हथियार और वाहन उपलब्ध कराए। सुरक्षा के लिहाज से उनकेे पुत्र शिवम चौहान को सुरक्षाकर्मी भी दिए गए हैं। उनके वाहन पर किए गए हमले में उनका एक सुरक्षाकर्मी मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed