Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Terrible accident on Yamuna Expressway reason that led to death of four people came to light

UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भयानक हादसे की सामने आई वो वजह... जिसके कारण गईं चार जान; खून से सन गई थी सड़क

Thu, 19 Dec 2024 02:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Dec 2024 02:05 PM IST
सार

बीते सोमवार की रात को यमुना एक्सप्रेस-वे के 161-किलोमीटर माइल स्टोन पर हुए दर्दनाक हादसे में वो वजह सामने आ गई, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Terrible accident on Yamuna Expressway reason that led to death of four people came to light
यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुना एक्सप्रेस-वे के 161 किलोमीटर माइल स्टोन पर चार लोगों की मौतों ने एक बार फिर लोगों को दहला दिया है। बार-बार सड़क हादसे सुरक्षा प्रणाली पर सवालिया उठा रहे हैं। शराब पीकर ड्राइविंग और लेन में चलने का नियम न मानने से हादसे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

अधिवक्ता केसी जैन ने बताया कि 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेस-वे और 302 किलोमीटर लंबे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नवंबर 2017 से फरवरी 2019 के बीच 1871 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 118 लोगों की मौत और 406 लोग घायल हुए। वहीं यमुना एक्सप्रेस-वे पर वर्ष 2012 से वर्ष 2023 तक 7625 हादसे हुए, जिनमें 1320 लोगों की मौत हुई, घायलों की संख्या 11168 रहीं। इनमें झपकी लगने के कारण हादसे 3364 थे। ओवर स्पीडिंग के कारण 1304 हादसे थे। इनमें 522 लोगों की माैत झपकी और 201 की माैत ओवर स्पीडिंग से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहनों को अगले टोल पर रोका जाए। यमुना एक्सप्रेस-वे पर तीन टोल प्लाजा हैं। इनमें खंदौली, मथुरा और जेवर शामिल हैं। इन टोल प्लाजा से पहले भी और इनके बीच में भी आटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरे और स्पीड कैमरे लगे हैं। वाहन सर्दियों में निर्धारित गति सीमा 75 व 60 किलोमीटर का उल्लंघन करता है तो उसे अगले टोल पर रोक दिया जाए।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नशे में ड्राइविंग पर सख्ती होनी चाहिए। कितने वाहन चालकों का ब्रेथ एनेलाइजर का प्रयोग कर चालान किया गया है, इसका कोई डाटा नहीं है। लेन अनुशासन का पालन न करना दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण है। केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 167-ए के तहत लेन अनुशासन की निगरानी अनिवार्य है। इस नियम को सख्ती से लागू करना और उल्लंघनकर्ताओं को दंडित करना आवश्यक है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर नींद की वजह से 44 प्रतिशत दुर्घटनाएं होती हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यह आंकड़ा 40 प्रतिशत तक है। ड्राइवरों को नींद या थकावट महसूस होने पर गाड़ी न चलाने की चेतावनी देने वाले होर्डिंग्स और संकेतक लगाए जाने चाहिए। एक्सप्रेस-वे पर विश्राम स्थलों को बेहतर बनाया जाना चाहिए और ड्राइवरों को ब्रेक लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed