फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   termite spoil marksheets

दीमक खा गई हाईस्कूल की मार्कशीट

Sun, 05 Jul 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sun, 05 Jul 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
termite spoil marksheets
माध्यमिक शिक्षा विभाग में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सत्यनारायण इंटर कालेज, एत्मादपुर के आठ विद्यार्थियों की हाईस्कूल की मार्कशीट दीमक खा गई। स्कूलों को वितरण के लिए मार्कशीट जीआईसी के पास बने शिक्षा विभाग के नए आवास में रखी गई हैं। डीआईओएस ने मामले की जांच के लिए टीम बना दी है।
विज्ञापन


सत्यनारायण इंटर कालेज के लिपिक ने शुक्रवार को खेलकूद फीस का ड्राफ्ट जमा कर मार्कशीट प्राप्त की थी। स्कूल के लिपिक साधु के मुताबिक लिफाफा लेते समय ही उन्होंने मार्कशीट की दशा देख ली। विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को दिखाया भी। शनिवार सुबह वह मार्कशीट लेकर डीआईओएस के पास पहुंचे। मार्कशीट की हालत दिखाई और बच्चों में रोष फैलाने की अशंका जताई। डीआईओएस ने माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय में बात की और बताया कि दो-तीन दिन में दूसरी मार्कशीट बनकर आ जाएगी।
विज्ञापन


डीआईओएस संबंधित कर्मचारियों से भी मामले में पूछताछ की। बताया गया कि मार्कशीट के लिफाफे दीवार से दूरी पर रखवाए गए थे। सत्यनारायण इंटर कालेज के लिफाफा दीवार की तरफ गिर गया था, दीवार में सीलन होने के चलते दीमक मार्कशीट खा गए। चार-पांच मार्कशीट बिल्कुल बर्बाद हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘लापरवाही के चलते ऐसा हुआ है। एडीआईओएस के नेतृत्व में जांच टीम गई है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विद्यार्थियों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा, दो-तीन दिन में बोर्ड से दूसरी मार्कशीट मंगा ली जाएगी।’
 - दिनेश कुमार यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
 
खेल फीस के चक्कर में रुकी मार्कशीट
आगरा। सोमवार से हाईस्कूल की मार्कशीट का वितरण किया जा रहा है। कई विद्यालयों ने पिछले सत्र की खेल फीस नहीं जमा की है। उनको मार्कशीट नहीं दी जा रही थी। इस चक्कर में मार्कशीट अभी तक बंट नहीं पाई है। जो विद्यालय फीस का ड्राफ्ट दे रहा, उसी को मार्कशीट दी जा रही है।


रख-रखाव की व्यवस्था जरूरी
आगरा। यूपी बोर्ड की ओर से कापियों और प्रश्नपत्र रखने को लेकर भी गाइड लाइन जारी की जाती है। कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद ही इनको रखे जाने की व्यवस्था है। यहां मार्कशीट के रख-रखाव में भी ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed