फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   terchers demond arrest of the accused in the eve teasing case

छेड़छाड़ के आरोपी पर पुलिस की मेहरबानी, हरकतों से नहीं आ रहा बाज

Mon, 08 Jan 2018 09:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 08 Jan 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
terchers demond arrest of the accused in the eve teasing case
demo pic
मथुरा डीएम से मिलने पहुंची प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं ने एडीएम कानून व्यवस्था को अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि छेड़छाड़ करने वाले हेडमास्टर को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। उनका विद्यालय जाना बंद हो गया है।
विज्ञापन


बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई के बाद अब किसी प्रकार के सहयोग से हाथ झाड़ लिए हैं। इस पर एडीएम ने थाना प्रभारी बरसाना को कडे़ तेवर क्या दिखाए कि आरोपी दौड़ते हुए सिर्फ दो घंटे में ही कलक्ट्रेट पहुंच गया।
विज्ञापन


डीएम से मिलने पहुंचे शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने उनकी अनुपस्थिति में अपनी व्यथा एडीएम कानून व्यवस्था रमेशचंद को बताई। कहा कि गांव नगर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के इंचार्ज हेडमास्टर निरंजन सिंह प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ता हुआ पहुंचा आरोपी

ग्रामीणों से गाली-गलौज कराई जाती है। धमकियां दी जाती है। बताया कि इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज है। बीएसए ने आरोपी  को निलंबित कर दिया है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

एडीएम ने तत्काल ही थाना प्रभारी को शाम चार बजे तक उक्त शिक्षक को कार्यालय लाने को कहा। इस संदेश पर आरोपी हैडमास्टर एडीएम कार्यालय पहुंच गया। पहले तो एडीएम ने जमकर उसकी क्लास लगाई, फिर खुद को निलंबित बताते हुए विद्यालय न जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed