फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Terah Mori dam will be repaired, dust storms will be controlled.

Agra News: तेरह मोरी बांध की होगी मरम्मत, धूल भरी आंधियों पर लगेगा अंकुश

Sun, 15 Feb 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Terah Mori dam will be repaired, dust storms will be controlled.
आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में शामिल फतेहपुर सीकरी क्षेत्र की शुष्कता दूर करने और गिरते भूजल स्तर को थामने के लिए तेरह मोरी बांध को पुनः जल संचय के उपयुक्त बनाया जाएगा। आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं टीटीजेड की सदस्य संयोजक एम. अरुन्मोली ने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर बांध की मरम्मत के लिए विस्तृत परीक्षण और स्पष्ट आख्या मांगी है।
विज्ञापन

सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा के सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि फतेहपुर सीकरी को राजस्थान से आने वाले धूल भरे अंधड़ों का गेटवे माना जाता है। सीकरी नगर पालिका अध्यक्ष शबनम इस्लाम ने सूक्ष्म धूल कणों के बढ़ते स्तर पर चिंता जताते हुए मंडलायुक्त को पत्र लिखा था। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तेरह मोरी बांध में मानसून का पानी ठहर जाए, तो क्षेत्र की नमी बढ़ेगी और वायु प्रदूषण के घातक प्रभावों में कमी आएगी। 70 किलोमीटर लंबी खारी नदी के जल प्रवाह को नियंत्रित करने वाला यह बांध वर्तमान में गेटों के खराब होने के कारण पानी रोकने में असमर्थ है। अजान बांध (भरतपुर) और विंध्य पर्वतमाला से आने वाला वर्षा जल बांध में रुकने की जगह सीधे बह जाता है। सिंचाई विभाग अब इन गेटों की मरम्मत और बांध की कार्यक्षमता बढ़ाने पर अध्ययन रिपोर्ट तैयार करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed