फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tent operator dies due to pickup's collision

पिकअप की टक्कर से टेंट संचालक की मौत

Mon, 15 Nov 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tent operator dies due to pickup's collision
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में रविवार की रात जीटी रोड पर गिगौरा के पास पिकअप की टक्कर से टेंट संचालक की मौत हो गई। टक्कर मारने केे बाद पिकअप सड़क किनारे पलट गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पुत्र ने पिकअप चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना भोगांव के आलीपुर खेड़ा निवासी अकील अहमद (49) जमथरी में टेंट हाउस का संचालन करते थे। रविवार की रात वह दुकान बंद करके बाइक से गांव जा रहे थे। जब वह जीटी रोड पर गांव गिगौरा के पास पहुंचे तभी पिकअप संख्या (यूपी84टी/8692) के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे पलट गई। चालक पिकअप को मौके पर ही छोड़कर मौके से भाग गया। अकील की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों ने पहचान करने के बाद अकील के परिवार वालों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पुत्र आदिल ने दुर्घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed