फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tension spread due to vandalism in religious place act of anti-social elements Police investigation

आगरा: धर्मस्थल में तोड़फोड़, असामाजिक तत्वों की करतूत से फैला तनाव; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 19 May 2025 12:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 May 2025 12:11 PM IST
सार

धर्मस्थल को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी मिलने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
 

विज्ञापन
Tension spread due to vandalism in religious place act of anti-social elements Police investigation
धर्मस्थल में तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में बीती रात दूरा रोड पर स्थित उन्देरा के निकट आल्हा सैयद मजार को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन


 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने धर्म स्थल को नुकसान पहुंचाया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। मजार के पास जले हुए दीये और टूटे हुए ढांचे पाए गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त हिस्से का पुनर्निर्माण प्रारंभ कराया और मजार परिसर में दीप जलवाकर शांति का संदेश दिया। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मस्थल के खादिम हजूर अली ने बताया कि वह रोजाना की तरह प्रातः 5:00 बजे आए तो देखा की धर्मस्थल के गेट के ताले टूटे हुए थे और मजार के पीछे का हिस्सा टूटा क्षतिग्रस्त था तथा अन्य सामान भी टूटे पड़े मिले जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed