फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tension in BJP leaders over minister KJ Alphonse's remark of slum agra

केंद्रीय राज्यमंत्री ने ताजनगरी पर कही ऐसी बात, टेंशन में भाजपाई, अब जनता को क्या दें जवाब

Mon, 24 Sep 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 24 Sep 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
tension in BJP leaders  over minister KJ Alphonse's remark of slum agra
a
एक तो एससी-एसटी एक्ट के मुद्दे से भाजपा नेताओं की टेंशन पहले से बढ़ी हुई है। ऐसे में केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री केजे अल्फोंस ताजनगरी को स्लम बताकर उनकी चिंता में और इजाफा कर गए। अब भाजपा नेता सोच रहे हैं कि शहर के लोग सवाल करेंगे तो क्या जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


आगरा में ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कह गए थे कि हमें हर वोटर के दिल पर दस्तक देनी है। इसके लिए अलग अलग वर्ग के साथ मीटिंग चल रही है। इसमें एससी-एसटी एक्ट के मुद्दे पर सफाई देनी पड़ रही है। अब अल्फोंस से नई मुसीबत आ गई है। पार्षद से लेकर सांसद तक सारे पद तो भाजपा के ही पास हैं। केंद्र और प्रदेश की सरकार भी भाजपा की है।
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अल्फोंस ने आगरा शहर को स्लम (मलिन बस्ती) कहा था। इस पर मेयर नवीन जैन शनिवार को सख्त प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने यहां तक कहा था कि केंद्रीय मंत्री उन लोगों की भाषा बोल रहे हैं जो आगरा के पर्यटन उद्योग को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि पर्यटन मंत्री आगरा की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। विधायकों का नजरिया थोड़ा अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर या मंत्री, कोई तो गलत होगा

अगर शहर वास्तव में स्लम बन चुका है जैसा कि मंत्री ने कहा, तो भाजपा के मेयर, विधायक क्या कर रहे हैं? अगर मंत्री ने  शहर के पर्यटन को चौपट करने के लिए ऐसा बयान दिया है। जैसा कि मेयर का कहना है कि मंत्री आगरा का पर्यटन चौपट करना चाहते हैं तो यह तो बड़ी साजिश हुई। अभी तक तो उद्यमी ही ऐसे आरोप लगाते रहे हैं कि दिल्ली लॉबी के दबाव में आगरा के पर्यटन को नहीं बढ़ने दिया जा रहा। 

अब अगर यह बात सही है कि साजिश के तहत यह बयान दिया गया तो सवाल यह है कि यहां के सांसद, विधायक और मेयर  यह बात पीएम मोदी तक क्यों नहीं पहुंचा रहे? आगरा के खिलाफ साजिश करके कोई मंत्री अपने पद पर कैसे रह सकता है? ऐसे सवाल लोग भाजपा नेताओं से पूछ सकते हैं।
 

विधायकों ने ये कहा

आगरा उत्तर के विधायक जगन प्रसाद गर्ग का कहना है कि सफाई एक सतत प्रक्रिया है। अभी सफाई होगी और फिर कू़ड़ा होगा। ऐसा नहीं है कि शहर में काम नहीं हुआ है। काम हुआ तभी तो स्वच्छता सर्वे में यूपी का चौथा स्वच्छ शहर बना है आगरा। लेकिन पर्यटन मंत्री की बात का बुरा नहीं मानना नहीं चाहिए। उन्होंने बड़े होने के नाते सुझाव दिया है। हमें और बेहतर काम करना चाहिए। मेरी किसी से दुश्मनी हो सकती है। मैं आगरा में रहता हूं लेकिन उनकी क्या किसी से दुश्मनी होगी।

आगरा दक्षिण के विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि वे पर्यटन मंत्री हैं। इस नजरिये से उनकी आगरा शहर के अधिक अपेक्षाएं होंगी। जहां से वे गुजरें होंगे, तब उन्हें ऐसा लगा होगा कि यहां सफाई की जरूरत है। अपने से बड़ों की बात को नसीहत समझना नहीं चाहिए। हालांकि मैं यह भी कहूंगा कि आगरा में काम हुआ है। सफाई की व्यवस्था सुधरी है। यहां कुछ कमियां उनमें सुधार किया जाएगा।

एत्मादपुर विधायक रामप्रताप चौहान ने कहा कि केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री के बयान पर तो मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है लेकिन मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि आगरा में सफाई पर मेहनत हो रही है। पिछले दिनों के अपेक्षा अब नगर निगम संजीदा हुआ है। लगातार बेहतर करने की कोशिश हो रही है। हम आगरा को और स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनता को साथ लेकर मेहनत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed