फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tension at Nawab Taraura Center after voting

Agra News: मतदान के बाद नवाब तरौरा केंद्र पर हुआ तनाव

Wed, 08 May 2024 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 May 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Tension at Nawab Taraura Center after voting
कासगंज। शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो जाने के बाद नवाब तरौरा मतदान केंद्र के बाहर भाजपा एवं सपा कार्यकर्ता एकत्रित होने लगे। पुलिस ने अलग-अलग पार्टियों के कार्यकर्ताओं को देखकर सख्ती अपनाते हुए मतदान केंद्र के बाहर से खदेड़ दिया।मतदान समाप्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ता मतदान की स्थिति का जायजा लेने के लिए मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश करने लगे। मतदान केंद्र पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस पर कार्यकर्ताओं की नोकझोंक होने लगी। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। इसी दौरान सपा जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ अपने ऊपर हुए मामले में तहरीर लेकर कोतवाली जा रहे थे। उत्साहित कार्यकर्ता सपा नेताओं के समर्थन में नारे लगाने लगे। पुलिस को जब सपा नेता और कार्यकर्ताओं के एकत्रित होने की जानकारी मिली तो पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को कोतवाली जाने से रोक दिया और वापस लौटने को कहा। सपा कार्यकर्ता पुलिस के व्यवहार से क्षुब्ध हो गए और उनसे नोकझोंक हो गई। इसके बाद वह वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed