{"_id":"60e1f26a8ebc3ebf5713f107","slug":"ten-solar-plates-worth-one-lakh-rupees-stolen-kasganj-news-agr498520184","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख रुपये की दस सोलर प्लटें चोरी, चोरी की तहरीर पुलिस को दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख रुपये की दस सोलर प्लटें चोरी, चोरी की तहरीर पुलिस को दी
विज्ञापन
सोरों। कासगंज मार्ग पर पुलिस लाइन के समीप आरटीओ कार्यालय के सामने मार्केट है। इसके ऊपर छत पर रखी हुईं दस सोलर प्लेटें चोर चोरी कर ले गए हैं। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
आरटीओ कार्यालय के सामने टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, फोर व्हीलर आदि वाहनों के लाइसेंस आवेदन व ड्राइविंग लाइसेंस को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लोकवाणी केंद्र व फोटो स्टेट आदि की दुकानें हैं। मार्केट छत के ऊपर दुकानदारों ने सोलर प्लेटें लगा रखी हैं जिससे बिजली की आपूर्ति होती रहे। शनिवार की रात जब दुकानदार दुकानों को बंद कर चले गए तो रात में चोरों ने दुकानों की छत पर लगी सोलर प्लेंटे खोल लीं।
चोर प्लेटों को चोरी कर दुकानों के पीछे खेतों में कूद कर भाग गए। सुबह दुकानदार मार्केट पहुंचे तो सोलर प्लेटों के चोरी होने की जानकारी हुई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। मार्केट के स्वामी गंगा प्रसाद ने बताया कि ये सोलर प्लेटें 100, 150, 200 वॉट की थीं। चोर दस सोलर प्लेटें चोरी कर ले गए हैं जिनकी कीमत लगभग एक लाख रुपये हैं।