फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ten roads will be made model roads before Taj Mahotsav know what else is being prepared

Taj Mahotsav: ताज महोत्सव से पहले 10 सड़कें बनेंगी मॉडल रोड, जानें और क्या है तैयारी

Fri, 15 Dec 2023 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Dec 2023 11:46 AM IST
सार

ताजमहल पर छह वेंडिंग मशीन और वॉटर एटीएम लगेंगे। इसके साथ ही 10 सड़कें मॉडल रोड बनेंगी।  मंडलायुक्त ने कहा सभी कार्यों के पूर्ण होने की समय सीमा तय की जाए।
 

विज्ञापन
ten roads will be made model roads before Taj Mahotsav know what else is being prepared
मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को सिटी डेवलपमेंट प्लान की समीक्षा की। एडीए को ताज महोत्सव से पूर्व शहर की 10 सड़कों को मॉडल रोड बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ताजमहल पर संचालित गोल्फ कार्ट में पर्यटकों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड से टिकट और चार टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर बनाने के अलावा छह वेंडिंग मशीन व वॉटर एटीएम लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कैलाश मंदिर कॉरिडोर पर ईको-टूरिज्म और वाइल्ड लाइफ विकसित करने के निर्देश दिए हैं। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बैठक में एडीए की योजना गिनाईं। सुभाष पार्क, चौपाटी, शाहजहां पार्क विकास के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। मंडलायुक्त ने कहा सभी कार्यों के पूर्ण होने की समय सीमा तय की जाए।
विज्ञापन


सीडीओ ए मनिकन्डन ने बताया कि यमुना किनारे 34 घाट की सफाई कराई गई है। छह हजार निराश्रित गोवंश में से 4300 को संरक्षित किया है। मंडलायुक्त ने वन विभाग को 20 स्थान चिह्नित कर वहां हरियाली विकसित करने के निर्देश दिए। सदर बाजार में लाइब्रेरी व नाइट बाजार की प्रगति से मंडलायुक्त नाराज हुईं। उन्होंने छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी से जवाब-तलब करते हुए एक्शन प्लान प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निगम अधिकारियों ने बताया कि 24 घंटे जलापूर्ति के लिए स्वामीबाग में 98 करोड़, बिंदु कटरा में 190 करोड़ और यमुना पार क्षेत्र में 415 करोड़ रुपये की परियोजना पर कार्य चल हा है। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि तीन भूमिगत और तीन एलिवेटिड स्टेशन तैयार हो गए हैं। ट्रैक बिछने का काम चल रहा है। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार, डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed