फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ten Lakh Deep Will Light In City Of Tajmahal For Ram Mandir

Ram Mandir: अयोध्या में राममंदिर के शिलान्यास पर 10 लाख दीपों से जगमगाएगी ताजनगरी

Tue, 04 Aug 2020 08:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 04 Aug 2020 08:54 AM IST
सार

दीप प्रज्वल्लन से लेकर, सुंदरकांड का पाठ, हवन आदि किया जाएगा

विज्ञापन
Ten Lakh Deep Will Light In City Of Tajmahal For Ram Mandir
दीप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में बुधवार को अलौकिक नजारा देखने को मिलेगा। अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास पर शहर जगमगाने जा रहा है। इसके लिए लोगों का उत्साह चरम पर है। उनके द्वारा पूरी तैयारी कर ली है। इसमें दीप प्रज्वल्लन से लेकर, सुंदरकांड का पाठ, हवन आदि किया जाएगा। विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता भी अपने कार्यालयों व मंदिरों में अनुष्ठान और दीप जलाएंगे।
विज्ञापन


घरों में पांच-पांच दीपक जलाने को प्रेरित किया जा रहा है। बजरंग दल के सह प्रांत संयोजक दिग्विजयनाथ तिवारी ने बताया कि पांच अगस्त को घरों में पांच घी के दीपक जलाने के लिए लोगों से जनसंपर्क किया जा रहा है। मंदिरों और अन्य संस्थानों पर भी इस दिन धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि ताजनगरी में 10 लाख दीप झिलमिलाएं। 
विज्ञापन



घर को किया जाएगा रोशन
दीपोत्सव को लेकर मन उत्साहित है। पूरे घर को दीपों से रोशन किया जाएगा। इसके लिए बड़ी संख्या में दीये खरीद लिए गए हैं। - प्रियंका अग्रवाल, चर्च रोड। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरकांड का पाठ होगा: राम मंदिर के शिलान्यास पर मन हर्षित है। इसके लिए मिट्टी के दीये पहले ही मंगवा लिए हैं। सुंदरकांड का पाठ भी किया जाएगा। ऋचा गर्ग, कमला नगर। 

हवन, पूजन और बनेगा मिष्ठान
पांच अगस्त को पूजन, हवन व मिष्ठान तैयार कराया जाएगा। साथ ही भगवान को नई पोशाक धारण कराई जाएगी। साथ ही परिजन इस पल को सेलिब्रेट करेंगे। - राजीव चावला, केदार नगर। 

औरों के लिए भी मंगवाए दीये: हमनें अपने घर के लिए ही नहीं बल्कि औरों को देने के लिए भी दीए मंगवाए हैं। अब तक कई लोगों को वितरित कर दिए हैं। साथ ही लोगों को दिन मनाने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। अश्विनी चोपड़ा, लाजपत कुंज।
 

स्वदेशी जागरण मंच ने तैयार की रेडीमेड किट
मंच के कोष प्रमुख पश्चिमी उप्र ऋषि बंसल ने बताया कि हमारे द्वारा लागत से भी कम मूल्यों पर किट तैयार की है। इसमें 21 छोटे-बड़े दीये, बाती,  माचिस, तीली, तेल और घी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी कीमत 121 रुपये है। 

दो लाख दीयों का मिला ऑर्डर
लॉकडाउन से काम बंद पड़ा था। दीपोत्सव को लेकर अब ऑर्डर मिलने शुरू हुए हैं। शहर में औसतन दो लाख दीयों की मांग है। - ताराचंद, कुम्हार। 

लंबे दिनों के बाद चली चाक

लंबे दिनों बाद चाक चलनी शुरू हुई है। कुछ पहले का भी स्टॉक तैयार रखा हुआ था। इधर, नए दीये भी बनाए गए हैं। अब दीपावली तक काम चलने की उम्मीद है। डोरीलाल, कुम्हार।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed