{"_id":"61267c42d8e794339530d793","slug":"ten-died-due-to-drinking-alcohol-in-agra-investigation-of-pm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा जहरीली शराब कांड: विसरा रिपोर्ट में मिथाइल अल्कोहल मिला, ग्रामीण बोले-पीने के बाद चली गई थी मृतकों की आंखों की रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा जहरीली शराब कांड: विसरा रिपोर्ट में मिथाइल अल्कोहल मिला, ग्रामीण बोले-पीने के बाद चली गई थी मृतकों की आंखों की रोशनी
Thu, 26 Aug 2021 07:53 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 26 Aug 2021 07:53 AM IST
सार
अब तक 10 मौतें, चार के नहीं हुए पोस्टमार्टम, चार मृतकों की बिसरा जांच में मिला मिथाइल एल्कोहल
विज्ञापन
शराब पीने के बाद हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराब पीने के बाद आगरा में चार दिन में दस लोग जान गवां चुके हैं। जिनमें चार की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। चारों मृतकों की बिसरा जांच रिपोर्ट देर शाम प्रशासन को प्राप्त हो गई। जिसके बाद कमिश्नर अमित गुप्ता ने शराब से चार मौतें होने की पुष्टि करते हुए कहा मृतकों के विसरा की जांच में मिथाइल अल्कोहल मिला है। बाकी तीन लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई, जबकि तीन लोगों का परिजनों ने बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव कौलारा कला में तीन, डौकी के बरकुला में एक, देवरी रोड पर चार समेत आठ लोगों की मौत के बाद बुधवार को शमसाबाद के गढ़ी जहान में दो सगे भाइयों की भी शराब पीने के बाद मौत हो गई। कमिश्नर अमित गुप्ता और एडीजी राजीव कृष्ण ने प्रभावित गांव का दौरा किया। कमिश्नर अमित गुप्ता ने बताया कि सात लोगों के पोस्टमार्टम कराए हैं। जिनमें चार के विसरों की जांच रिपोर्ट बुधवार रात आठ बजे आई है। बिसरा में मिथाइल एल्कोहल मिला है। ऐसे में चार लोगों की मौत जहरीली शराब से होने की आशंका है। कमिश्नर ने बताया कि मृतकों के परिजनों से गांव में बात की गई। जिसमें उन्होंने बताया कि दम तोड़ने से पहले मृतकों की आंखों की रोशनी चली गई थी। उन्हें रातभर उल्टियां हुईं। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मृतक शराब पीने के आदी थे।
विज्ञापन
बड़ी कार्रवाई संभव
कमिश्नर अमित गुप्ता ने बताया कि बाकी तीन लोगों की विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। प्रथम दृष्टया शराब से हुई मौतों के मामले में विभागीय अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। प्रतिबंधित शराब बिक्री को रोकना पुलिस और आबकारी दोनों की संयुक्त जिम्मेदारी है।
मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
आगरा में जहरीली शराब से हुई मौतों का संज्ञान राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया है। आयोग ने आबकारी आयुक्त को नोटिस जारी किया है। जिसके बाद बुधवार को कमिश्नर, एडीजी, डीएम और एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने उन गांव में पहुंचे जहां मौतें हो रही हैं। प्रभावित गांव के आस-पास के दस अधिक गांव में हुई मौतों की जांच कराई जा रही है।
नाकामी छिपा रहा प्रशासन
अलीगढ़ कांड के बाद भी जिला प्रशासन नहीं चेता। आगरा में जहरीली शराब बिकती रही। दस लोगों की मौत के बाद अफसर हरकत में आए। मंगलवार तक प्रशासन ने मौतों की वजह जहरीली शराब नहीं मानी। इधर, शराब से हुई मौतों की बढ़ती संख्या जिला प्रशासन की नाकामी बयां कर रही है। जिसे प्रशासन छिपाता रहा है।
आगरा: नगला देवरी और डौकी में शराब पीने के बाद आठ की मौत, ग्रामीणों का आरोप जहरीली शराब से गई जान