फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ten Anganwadi workers and eight assistants found absent

Agra News: दस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आठ सहायिका मिलीं अनुपस्थित

Sat, 16 Mar 2024 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Ten Anganwadi workers and eight assistants found absent
कासगंज। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला ने गंजडुंडवारा और सिढ़पुरा के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षण में 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आठ सहायिका अनुपस्थित मिलीं। हाॅट कुक्ड योजना के अभिलेख सहित अन्य अभिलेख भी नहीं मिले।डीपीओ ने नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पर सात में से मात्र रीता वर्मा उपस्थित मिली। केंद्र से संबंधित कोई भी अभिलेख नही मिले, हॉट कुक्ड फूड की कोई भी पंजिका नहीं बनाई गई है। शिखा उपाध्याय, कल्पना सविता, सीमा शाक्य, संजू, रेखा गौतम, ममता पचौरी अनुपस्थित मिलीं। केंद्र पर तैनात सहायिका रागिनी वर्मा, कमलेश,पुष्पा, रेखा शर्मा अनुपस्थित पाई गई।ग्राम पंचायत गणेशपुर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तबस्सुम, ज्ञान देवी उपस्थित मिलीं। परंतु केंद्र से संबंधित कोई भी अभिलेख नही पाए गए। हॉट कुक्ड राशन, चावल और गेहूं का कोई भी रिकॉर्ड केंद्र पर नहीं मिला। वितरण रजिस्टर में अनियमितता पाई गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीरज एवं सहायिका राजरानी, गुड्डो देवी एवं खिल्लो अनुपस्थित पाई गई। सिढ़पुरा के आंगनबाड़ी केंद्र बहोरनपुरा का निरीक्षण किया गया केंद्र पर पुष्पा देवी उपस्थित पाई गए, परंतु कोई भी अभिलेख केंद्र पर नहीं मिला। आंगनबाड़ी मिथलेश, एवं सहायिका राजकुमारी अनुपस्थित पाई गई। सिकहरा पर आंगनबाड़ी प्रवीण शर्मा एवं मुन्नी देवी अनुपस्थित पाई गई। डीपीओ ने बताया कि अनुपस्थित कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को तीन दिन में अभिलेख सहित कार्यालय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed