फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tempo went out of control and overturned, daughter died, father serious

Agra News: टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, पुत्री की मौत, पिता गंभीर

Fri, 20 Oct 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 20 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Tempo went out of control and overturned, daughter died, father serious
कासगंज। थाना क्षेत्र के बदायूं मार्ग पर गोला कुुंआ के निकट बुधवार को रात एक टेंपो सामने आए पशु को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टेंपो में सवार एक परिवार के सदस्य घायल हुए। इस दौरान घायल किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता गंभीररुप से घायल हुआ। चिकित्सकों ने गंभीररुप से घायल को अलीगढ़ रेफर कर दिया। सोरोंजी के मलिकपुर गांव निवासी रईसपाल अपने टेंपो से परिवार के साथ संभल जिला माता खादराबाद का दर्शन करने जा रहा था। बुधवार की शाम बदायूं मार्ग पर गोला कुआं के पास उसका टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में उसकी पुत्री रेशमा (14) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता रईसपाल गंभीर रूप से घायल हुआ। टेंपो रईसपाल का पुत्र इंद्रपाल चला रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रईसपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कालेज अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। बताते चले हादसे के समय टेंपो में रईसपाल सहित उसके परिवार के आठ सदस्य सवार थे। शेष लोगों को मामूली चोटे आई हैं। पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी कर रेशमा के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed