फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tempo overturned while trying to save a bike, passengers injured

Agra News: बाइक बचाने के चक्कर में पलटा टेंपो, सवारियां घायल

Sat, 22 Jun 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Jun 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tempo overturned while trying to save a bike, passengers injured
गंजडुंडवारा। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम बाइक को बचाने के प्रयास में सहावर की ओर से आता टेंपो पलट गया। इसके चलते इसमें बैठी सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने इन्हें उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया। शनिवार शाम करीब पांच बजे सहावर की ओर से सवारियों से भरा टेंपो आ रहा था। इसी दौरान रामछितौनी की पुलिया पर अचानक एक बाइक को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित हो गया और पलट गया। इसके चलते इसमें बैठीं सवारियां रेखा देवी (45), शुभम (26), शमशाद (35), नफजुल (23), नरेंद्र यादव (22), राजवीर (60), निक्कू (13) घायल हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना होते देख मौके पर राहगीर एवं स्थानीय ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed