फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tempo driver made passenger drink intoxicants and robbed him In Agra

Agra: सवारी को नशीला पदार्थ पिलाकर टेंपो चालक ने लूटा, विरोध पर गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की

Mon, 02 Oct 2023 10:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 10:03 PM IST
सार

आगरा में टेंपो चालक ने सवारी को नशीला पदार्थ पिलाकर लूट ली। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। 

विज्ञापन
tempo driver made passenger drink intoxicants and robbed him In Agra
ऑटो (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में टेंपो चालक ने एक युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर 60 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर गला दबाकर मार डालने की कोशिश भी की। इसके बाद आरोपी चालक फरार हो गया। पीड़ित ने सोमवार को तीसरे दिन घटना की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन


मामला फतेहाबाद थाना क्षेत्र के छीपीटोला का है। यहां के निवासी अनिल निगम ने पुलिस को बताया कि 27 सितंबर को रिश्तेदार कृष्णा निवासी जाटवान कला, फतेहाबाद के यहां पैसे लेने आया था। रात करीब 9 बजे फतेहाबाद के अवंतिबाई चौक से ऑटो में बैठकर आगरा जा रहा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: एक ही चारपाई पर सोये थे लिव इन में रह रहे महिला-पुरुष, सुबह इस हाल में मिले दोनों के शव; देखकर कांप गई रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि रात करीब 10 बजे चालक ने रमाडा के पास शराब के ठेके पर टेंपो रोक दिया और शराब खरीद ले आया। साथ ही उसके लिए पान मसाला (गुटखा) लाया। इसे खाने के बाद अजीब महसूस होने लगा। इस पर चालक से एक दुकान पर पानी पीने के लिए कहा, तो उसने अपने पास से बोतल में रखा पानी पीने के लिए दिया। पानी पीकर वह बेहोश हो गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: आधी रात को बिस्तर पर पत्नी ने कह दी ऐसी बात...हताश पति ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देख चीख पड़े घरवाले

इसके बाद टेंपो चालक उसे लेकर दोबारा से फतेहाबाद आ गया। होश आने पर भागने की कोशिश की तो चालक ने गला दबाने की कोशिश की। साथ ही जेब से 60 हजार रुपये और गले से सोने की चेन लूट ली। इसके बाद वह भाग निकला। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed