{"_id":"63c15fa1b1d91a66f55795eb","slug":"tempo-collided-with-tractor-trolley-innocent-died-mainpuri-news-agr560230069-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकराया टेंपो, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकराया टेंपो, मासूम की मौत
विज्ञापन
मैनपुरी।
भोजपुरा तिराहा के पास बृहस्पतिवार की रात एक टेंपो लापरवाही से सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा टकराया। हादसे में तीन माह के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की दादी को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। मां और टेंपो चालक भी चोटिल हुए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौरा निवासी सनत कुमार एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी तीन माह की पुत्री सौम्या को सर्दी जुकाम हुआ था। बृहस्पतिवार की रात बच्ची की तबियत अधिक खराब हुई तो दादी तारावती और मां प्रीती उसे दवा दिलाने के लिए गांव के ही विक्रम उर्फ मोनू के टेंपो में बैठ कर जिला अस्पताल जा रहीं थीं। रात करीब 10 बजे टेंपो जब भोजपुर तिराहा के पास पहुंचा, तभी वहां लापरवाही से सड़क पर खड़े ट्रैक्टर - ट्राली में पीछे से जा टकराया। हादसे में तीन माह की सौम्या की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक सहित अन्य सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से तारावती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन व रिश्तेदार आदि अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार को पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है।